{"_id":"698e18caf6de631c8f0bc76e","slug":"39-gram-panchayats-will-be-honored-for-better-drinking-water-management-jind-news-c-199-1-sroh1009-148414-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बेहतर पेयजल प्रबंधन करने वाली 39 ग्राम पंचायतें होंगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बेहतर पेयजल प्रबंधन करने वाली 39 ग्राम पंचायतें होंगी सम्मानित
Thu, 12 Feb 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
12जेएनडी06: जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय। संवाद
जींद। गांवों में जल संरक्षण और पेयजल प्रबंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनस्वास्थ्य विभाग ने जिले की 39 ग्राम पंचायतों का चयन किया है। इनको जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान जल अर्पण दिवस के तहत आयोजित कार्यक्रमों में दिया जाएगा।
विभाग का लक्ष्य है कि सभी गांवों में स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित हो और जल संरक्षण को जन आंदोलन का रूप दिया जा सके। चयनित पंचायतों ने हर घर तक नियमित जल आपूर्ति, जल स्रोतों के संरक्षण और समुदाय की भागीदारी जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है। जल अर्पण दिवस को उत्सव के रूप में मनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत 15 फरवरी तक विभिन्न गांवों में कार्यक्रम आयोजित होंगे।
ग्राम पंचायतें अपने स्तर पर विधायक और सांसद, जिला परिषद चेयरमैन, ब्लॉक समिति चेयरमैन को इसमें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सकती हैं। इस दौरान स्कूल बच्चों की जागरूकता रैली, ग्रामीणों की प्रभात फेरी, रंगोली, गीत-नाटक, प्रतियोगिताएं और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों का उद्देश्य लोगों को पानी के महत्व, उसके संरक्षण और जिम्मेदार उपयोग के प्रति प्रेरित करना है, ताकि भविष्य में जल संकट की स्थिति से बचा जा सके।
विज्ञापन
बाक्स
जल-सीवर कमेटियों की भूमिका से मजबूत होगा प्रबंधन
प्रत्येक गांव में जल सीवर कमेटी गठित की गई है जिसकी अध्यक्षता सरपंच करते हैं और इसमें आंगनबाड़ी वर्कर सहित सदस्य शामिल होते हैं। यह कमेटी गांव में पेयजल सप्लाई की निगरानी, जल स्रोतों की देखभाल और स्वच्छता बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाती है। बेहतर कार्य करने वाले सरपंच, कमेटी सदस्य और जल संरक्षण में योगदान देने वाले ग्रामीणों को सम्मानित किया जाएगा। विभाग का मानना है कि सामुदायिक भागीदारी से ही टिकाऊ जल प्रबंधन संभव है और इसी दिशा में यह पहल गांव-गांव में जल संरक्षण की संस्कृति को मजबूत करेगी।
बाक्स
यह ग्राम पंचायत होंगी सम्मानित
भिगाना, दुड़ाना, बरसाना, भैरोखेड़ा, खुंगा, जजवंती, अमराली खेड़ा, खरक गादियां, अफताबगढ़, एंचरा कलां, अंटा, बड़ौद, बहादुरगढ़, बसीनी, भुसलाना, छापर, धर्मगढ़, होशियारपुरा, जयपुर, खरकड़ा, खातला, निम्नाबाद, रत्ता खेड़ा, रोजला, सिल्ला खेड़ी, सिंहपुरा, टाेढी खेड़ी, दातासिंह वाला, ढाबी टेक सिंह, ढिंडोली, गढ़ी, हंसडहैर, कोयल, नारायणगढ़, नेपेवाला, पदार्थ खेड़ा, पिपलथा, रसीदा, रेवर।
वर्जन
जिले में जल संरक्षण और प्रबंधन के लिए बेहतर काम करने वाली 39 ग्राम पंचायतों को जल अर्पण दिवस के तहत सम्मानित किया जाएगा। इनका चयन किया जा चुका है। इन ग्राम पंचायतों व जल प्रबंधन समितियों को सम्मानित करने के लिए उत्सव मनाया जाएगा। इसमें कई तरह के कार्यक्रम होंगे।-रणधीर मताना, जिला सलाहकार जनस्वास्थ्य विभाग जींद।