फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   39 examined in civil hospital, 12 dengue patients found

नागरिक अस्पताल में 39 की हुई जांच, डेंगू के 12 मरीज मिले

Sat, 16 Oct 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
39 examined in civil hospital, 12 dengue patients found
बुखार पीड़ित लोगों के रक्त के नमूने लेता स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद - फोटो : Jind
जींद। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को नागरिक अस्पताल की लैब में 39 बुखार पीड़ितों की जांच हुई। इनमें से 12 लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या 61 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है। इसके बावजूद लोग पूरी एहतियात नहीं बरत रहे हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन (मलेरिया) डॉ. तीर्थ बागड़ी ने बताया कि शनिवार को 12 लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव मिली है। इनमें जींद के कौशिक नगर की 27 वर्षीय महिला, राम नगर निवासी 25 वर्षीय महिला, विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय महिला, लोको कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, जींद निवासी 23 वर्षीय एक महिला, राम कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति, गांव पिंडारा निवासी 28 वर्षीय युवक, ललितखेड़ा निवासी 14 वर्षीय बच्चा, गांव निडाना निवासी एक व्यक्ति, मनोहरपुर निवासी 18 वर्षीय युवती, ऐंचरा खुर्द निवासी 13 वर्षीय एक बच्ची, मनोहरपुर निवासी 32 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉ. तीर्थ बागड़ी ने कहा कि लोगों को बहुत सावधान रहना चाहिए। डेंगू से बचाव के उपाय करने चाहिए। लोग अपने घरों में पानी खड़ा नहीं होने दें।
विज्ञापन

शहर में चलाया जागरूकता अभियान
डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा व रामकुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जैन नगर, कृष्णा कॉलोनी, विश्वकर्मा कॉलोनी, अर्बन इस्टेट, अजमेर बस्ती में घर-घर जाकर डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया व उल्टी दस्त जैसी बीमारियों से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान बुखार पीड़ित 21 लोगों के रक्त के नमूने लिए गए। राममेहर वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मच्छर जनित रोगों और डायरिया, उल्टी दस्त जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाव की जानकारी देने के साथ-साथ कोविड टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित करते हुए 398 लोगों को कोरोना वैक्सीन भी लगाई। इस अभियान में अमरजीत, मंजू, दिनेश, प्रदीप, ओमप्रकाश, जगदीप, शीला, संदीप, देवेंद्र, सूरजमुखी, राजरानी, मंजूरानी, मुकेश रानी, गुरनाम सिंह, रानी, नीलम, रानी, पूनम, अंजू, उर्मिला, सुमन, सीता भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed