{"_id":"5f3043928ebc3e3ce36bde74","slug":"39-6-mm-rain-water-filled-in-roads-and-streets-in-one-and-half-hour-jind-news-rtk5680786122","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ घंटे में हुई 39.6 एमएम बारिश, सड़कों और गलियों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ घंटे में हुई 39.6 एमएम बारिश, सड़कों और गलियों में भरा पानी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में भरा बारिश का पानी।
- फोटो : Jind
कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से जहां लोग परेशान थे, वहीं रविवार दोपहर बाद डेढ़ घंटे हुई 39.6 एमएम बारिश से लोगों को राहत मिली है। बारिश के कारण शहर में जलभराव होने से लोगों को परेशानी हुई का सामना करना पड़ा। रोहतक रोड, भिवानी रोड सहित अन्य सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में ममस्या हुई। मौसम विभाग ने पहले ही 8 से 11 अगस्त तक बारिश का पूर्वानुमान जताया था। इसके अनुसार रविवार को दोपहर 12 बजे बारिश शुरू हुई और डेढ़ घंटे तक जारी रही।
मिनी बाईपास के पास धंधी जमीन, पशु डेयरी में घुसा पानी
बारिश के चलते मिनी बाईपास पर दालमवाला होटल के पास नाला ओवरफ्लो होने से पानी मुकेश की डेयरी में घुस गया। मुकेश का कहना है कि जिस कमरे में भूसा रखा गया था उसमें पानी भरने से फर्श काफी नीचे धस गई। मुकेश ने कहा कि यदि और बारिश होती है तो डेयरी की दीवार भी गिर सकती थी।
उखाड़ी गई सड़कों पर चलना हुआ मुश्किल
शहर में अधिकतर सड़कों पर अमरूत योजना के तहत पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। ऐसे में जिन सड़कों को उखाड़ा गया है उन पर चलना मुश्किल हो रहा है। रोहतक रोड पर बारिश के बाद फिर से हालात बदतर हो गए हैं। राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है।

बारिश के बाद गली में काफी पानी भर गया तो बच्चों ने इसमें नहाने का लुत्फ उठाया।- फोटो : Jind

रामराये गेट पर सीवर के गड्ढे में फंसी स्कूटी को निकालते हुए।- फोटो : Jind
विज्ञापन