फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   38 trains will remain canceled till January 16 due to interlocking work

Jind News: इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 16 जनवरी तक 38 ट्रेनें रहेंगी रद्द

Sun, 29 Dec 2024 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
38 trains will remain canceled till January 16 due to interlocking work
दिल्ली शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग काम चलने के कारण दिल्ली-रोहतक रेलमार्ग की 38 पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। दैनिक रेल यात्री संघ ने रेलवे विभाग से ट्रेनों को पूरी तरह रद्द न करके रोहतक, जींद, हिसार व भिवानी की गाड़ियों को लगातार चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने का काम चल रहा है। इसके चलते ट्रेनों को रद्द किया गया है। इस कारण रोहतक-दिल्ली के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। धुंध के मौसम में कुछ गाड़ियों को पहले ही रद्द किया जा चुका है।
विज्ञापन

बॉक्स

इन ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित

ट्रेन संख्या 14323-14324 रोहतक नई दिल्ली इंटरसिटी को 26 दिसंबर से 16 जनवरी 2025 तक, 20409-20410 दिल्ली बठिंडा इंटरसिटी 7 जनवरी से 16 जनवरी तक, 22479-22480 दिल्ली-लुधियाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस 7 से 9 जनवरी तक और इसके बाद 11, 12, 14 व 16 जनवरी को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 14035 पठानकोट-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस, 8, 10, 13 व 15 जनवरी को, 14036 पठानकोट दिल्ली एक्सप्रेस, 7, 9 , 11 व 14 जनवरी को, 22485-22486 दिल्ली-मोंगा इंटरसिटी 10 से 13 जनवरी तक, 14737-14738 कालिंदी एक्सप्रेस 14, 16 व 17 जनवरी को व गाड़ी नंबर 4462 रोहतक-दिल्ली, 4424 जींद-दिल्ली, 4456 जींद-दिल्ली, 4988 जींद-दिल्ली, 4453 नई दिल्ली-जींद, 4431 दिल्ली-जाखल, 4432 जाखल-दिल्ली को 7 से 16 जनवरी तक रद्द किया गया है। गाड़ी नंबर 4454 जींद-नई दिल्ली, 4089-4090 दिल्ली-हिसार व गाड़ी नंबर 4425 को 14 से 16 जनवरी तक रद्द किया गया है। गाड़ी नंबर 16318, 19804, 12439, 14727, 14728, 15909, 12481 व 14731 को भी रद्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शकूरबस्ती में कई प्लेटफॉर्म नए बने हैं। लाइन पर इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। इसी के साथ वहां पर लाइनों को जोड़कर नया पावर केबिन बनाया जा रहा है। इसलिए इन ट्रेनों को रद्द किया गया है।
बलराम मीणा, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed