फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   36 woman get nirbhaya award in jind

विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाली 36 महिलाओं व बेटियों को निर्भया अवॉर्ड

Sun, 02 Feb 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
36 woman get nirbhaya award in jind
कार्यक्रम में महिला को सम्मानित करते आयोजक। - फोटो : Jind
जींद। विभिन्न क्षेत्रों में विशेष काम करने वाली महिलाओं व लड़कियों का शहर के एक निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में 36 महिलाओं को निर्भया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। भाजपा महिला नेता सोनाली फौगाट ने महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा, शाइनिंग स्टार्स फांउडेशन हरियाणा, महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन की ओर से किया गया। इस अवसर पर सोनाली फौगाट ने कहा कि यह अवार्ड लड़कियों को हौसला देने वाला होगा। इससे बेटियों को निर्भीक होकर जीने की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में पानीपत निवासी सविता आर्य को सम्मानित किया गया, जो अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक कर रही हैं। आर्य ने अब तक जन्म के बाद फेंकी गईं 28 बेटियों को सहारा दिया है। इसके अलावा घरेलू हिंसा के 100 से अधिक मामलों का निपटारा करवा चुकी हैं। 70 दुष्कर्म पीड़ित बेटियों की मदद कर चुकी हैं। महिलाओं के लिए सेनेटरी नेपकिन बनाकर मुफ्त बांटने वाली कुरुक्षेत्र की मुस्कान शर्मा को भी सम्मानित किया गया। मुस्कान शर्मा ने अक्षय कुमार की फिल्म पेडमैन से प्रेरित होकर पैड बनाने का काम शुरू किया। हिसार की सुदेश चहल को स्लम बस्तियों में निशुल्क शिक्षा देने के लिए सम्मानित किया गया। जींद के ढाकल गांव निवासी सोनाली श्योकंद को सम्मानित किया गया। डेढ़ साल पहले पराली जलाने पर सोनाली ने अपने पिता की शिकायत कर दी थी। इस पर उनके पिता को जुर्माना भी हुआ। यमुनानगर की गीता शर्मा को स्लम बस्तियों मुफ्त शिक्षा देने पर सम्मानित किया गया। जींद की शारदा आसरी को पांच साल से स्लम बस्ती के बच्चों को शिक्षा देने पर पुरस्कृत किया गया। जींद के खटकड़ गांव निवासी रीतू खटकड़ को कबड्डी में वर्ल्ड कप जीतने पर सम्मानित किया गया। वहीं दालमवाला गांव निवासी सुमन को भी उनके हौसले के लिए सम्मानित किया गया। बचपन में चारा काटने की मशीन में सुमन के दानों हाथ कट गए थे। इसके बावजूद सुमन ने मेहनत की और फिलहाल वे भारतीय जीवन बीमा निगम में सलाहकार के तौर पर कार्य कर रही हैं। महिलाओं को मासिक धर्म के बारे में जागरूक करने व निशुल्क सेनेटरी नेपकिन वितरित करने पर पिपलथा गांव निवासी रेखा धीमान को सम्मानित किया गया। रेखा 21 बेटियों को गोद लेकर उन्हें मुफ्त कोचिंग देने का काम कर रही हैं। इसके अलावा कैथल से शैली वालिया, सिरसा से चाहत गोयल, पंचकूला से सविता गर्ग, लाडवा से पूनम सैनी, सफीदों से गीतांजलि, सोनीपत से मोनिका दहिया, एएसआई सरोज, नरवाना से खिलाड़ी आशु और मीनू, जुलाना से प्रीति रोहिला, जींद से रीदम सोनी, जींद से मंजू ढिगाना, मुस्कान वत्स और उदित्या वत्स, युमनानगर से रजनी गोयल व गीता शर्मा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बेटी के नाम पर रख दिया गांव में चौक का नाम
हिसार जिले के गांव पाबड़ा गांव निवासी बुलबुल की सफलता से खुश होकर गांव के लोगों ने गांव में एक चौक का नाम ही बेटी के नाम पर रख दिया। बुलबुल ने नेशनल डीफ व ब्लाइंड चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है।
विज्ञापन

किया जाए निर्भया अवॉर्ड शुरू
समारोह के आयोजक राजकुमार गोयल ने कि हरियाणा सरकार से मांग की कि किसी भी बड़े संस्थान का नाम निर्भया के नाम पर रखा जाए। निर्भया की याद में निर्भया अवॉर्ड शुरू किया जाए। स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस पर निर्भीक लड़कियों को सम्मानित किया जाए।

कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

कार्यक्रम में पहुंचे लोग।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed