फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   36 development works will be done in the city at a cost of about four crore rupees

करीब चार करोड़ रुपये की लागत से शहर में होंगे 36 विकास कार्य

Mon, 06 Dec 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
36 development works will be done in the city at a cost of about four crore rupees
पटियाला चौक पर लगाई गई सम्राट अशोक की प्रतिमा। संवाद - फोटो : Jind
जींद। नगर परिषद शहर में अगले तीन महीने में तीन करोड़ 86 लाख 96 हजार रुपये से 36 विकास कार्य कराएगी। इसके अलावा 25 लाख रुपये से पटियाला चौक का सुंदरीकरण किया जाएगा। फिलहाल पटियाला चौक पर सम्राट अशोक की प्रतिमा लगा दी गई है। इसको लेकर भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में नगर परिषद के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने लोको कॉलोनी में बनाई गई गलियों की जांच के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में भाजपा विधायक ने नगर परिषद द्वारा करवाए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि 11 विकास कार्य पूरे हो चुके हैं। इसके अलावा 36 विकास कार्यों के लिए टेंडर लगाए गए हैं, जो कि इसी सप्ताह खुलेंगे। इनमें तीन करोड़ 86 लाख व 96 हजार रुपये के काम होंगे।
विज्ञापन

ये होंगे विकास कार्य
1. अर्बन इस्टेट स्थित पार्क में 5.24 लाख रुपये से फुटपाथ का निर्माण।
2. बाल कल्याण आश्रम में पांच लाख रुपये से ओपन जिम।
3. नगर परिषद क्षेत्र में जोन दो में 53.52 लाख रुपये से पार्कों की मरम्मत।
4. जोन एक में 23.61 लाख रुपये से पार्कों की मरम्मत।
5. शहर में 24.58 लाख रुपये दीवारों पर पेंटिंग।
6. वार्ड 24 न्यू कृष्णा कॉलोनी में 10.10 लाख रुपये गली निर्माण।
7. वार्ड नंबर 08 के श्याम नगर में 12.59 लाख रुपये से गली का निर्माण।
8. वार्ड नंबर 01 में बाल विकास स्कूल के पास 15.92 लाख रुपये से गली का निर्माण।
9. वार्ड नंबर 23 विजय नगर में 3.70 लाख रुपये से गली का निर्माण।
10. वार्ड नंबर चार के हकीकत नगर में 3.92 लाख रुपये से गली निर्माण।
11. वार्ड नंबर 24 की न्यू कृष्णा कॉलोनी में 12.75 लाख रुपये से गली का निर्माण।
12. वार्ड नंबर 18 शिव कॉलोनी में 3.47 लाख रुपये से गली का निर्माण।
13. वार्ड नंबर 21 न्यूज जवाहर नगर में 14.02 लाख रुपये से गली का निर्माण।
14. वार्ड नंबर 25 में भटनागर कॉलोनी में 3.92 लाख रुपये से गली का निर्माण।
15. वार्ड नंबर 03 की शिवपुरी कॉलोनी में 2.58 लाख रुपये से गली का निर्माण
16. भिवानी रोड स्थित वाल्मीकि मोहल्ला में 20.60 लाख रुपये से गली का निर्माण।
17. कृष्ण कॉलोनी में 5.58 लाख रुपये से गली का निर्माण।
18. भटनागर कॉलोनी में 6.43 लाख रुपये से गली का निर्माण।
19. कृष्ण कॉलोनी में 5.12 लाख रुपये गली का निर्माण।
20. न्यू कृष्णा कॉलोनी में 3.61 लाख रुपये से गली का निर्माण।
21. विजय नगर में 15.19 लाख रुपये से गली का निर्माण।
22. वार्ड नंबर पांच के सुंदर नगर में 20.39 लाख रुपये से गली का निर्माण।
23. वार्ड नंबर 24 की न्यू कृष्ण में 5.70 लाख रुपये से गली का निर्माण।
24. वार्ड नंबर 21 के न्यू जवाहर नगर में 3.50 लाख रुपये से गली का निर्माण।
25. वार्ड नंबर 23 के विजय नगर में 12.72 लाख रुपये से गली का निर्माण।
26. वार्ड नंबर विजय नगर में 10.45 लाख रुपये से गली का निर्माण।
27. वार्ड नंबर 21 में 21.48 लाख रुपये से गली का निर्माण।
28. वार्ड नंबर 24 न्यू कृष्णा कॉलोनी में 6.14 लाख रुपये से गली का निर्माण।
29. वार्ड नंबर चार के हकीकत नगर में 9.98 लाख रुपये से गली का निर्माण।
30. वार्ड नंबर 3 की शीतलपुरी कॉलोनी में 11.08 लाख रुपये गली का निर्माण।
31. वार्ड नंबर 24 न्यू कृष्णा कालोनी में 5.45 लाख रुपये से गली का निर्माण।
32. वार्ड नंबर 13 के हनुमान नगर में 22.11 लाख रुपये से गली का निर्माण।
33. वार्ड नंबर 05 कैथल रोड पर 4.66 लाख रुपये से गली का निर्माण।
34. वार्ड नंबर 18 में 6.45 लाख रुपये गली का निर्माण।
35. वार्ड नंबर चार की रामबीर कॉलोनी 20.81 लाख रुपये से गली का निर्माण।
36. वार्ड नंबर 08 के संत नगर में 4.59 लाख रुपये से गली का निर्माण।
राजस्थान में बनी है संगमरमर से सम्राट अशोक की प्रतिमा
पटियाला चौक की शोभा बढ़ाने वाली सम्राट अशोक की प्रतिमा को राजस्थान में बनवाया गया है। यह संगमरमर के पत्थर से बनी है। बैठक में भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि उन्होंने कहीं भी सम्राट अशोक की प्रतिमा नहीं देखी है, ऐसे में यहां लगवाने का फैसला लिया है। इस चौक पर प्रतिमा सहित सुंदरीकरण पर 25 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानी तालाब पर गोहाना की तर्ज पर बनाए जाएं गली ट्रेप
इस दौरान विधायक डॉ. मिड्डा ने कहा कि रानी तालाब पर नगर परिषद द्वारा बारिश के पानी के लिए पाइपलाइन डालकर यहां बनने वाले गली ट्रेप को सीसी की जाली से ढक दें। इससे पानी जल्दी निकलता है व कचरा भी लाइन में नहीं जाता। उन्होंने कहा कि कुछ कॉलोनियों में भी इसी तर्ज पर पानी निकासी की व्यवस्था बनाएं। यदि यह सही रहा तो फिर पूरे शहर में इसे लागू किया जा सकता है।

नगर परिषद की कार्यप्रणाली में हुआ सुधार
भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने बताया कि पिछले कुछ समय से नगर परिषद की कार्यप्रणाली में सुधार हुआ है। अधिकारी ठीक से काम कर रहे हैं। इसका असर विकास कार्यों पर दिख रहा है। अभी कुछ नए काम भी शुरू होंगे। पूरे हुए कामों के बाद शहर की स्थिति बदलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed