{"_id":"6a84a9d07a804d6464080f58","slug":"35-youths-including-three-women-donated-blood-in-the-camp-jind-news-c-199-1-sroh1006-158669-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शिविर में तीन महिलाओं समेत 35 युवाओं ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शिविर में तीन महिलाओं समेत 35 युवाओं ने किया रक्तदान
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो 18जेएनडी07-नागरिक अस्पताल में शिविर में रक्तदान करते हुए युवा। स्रोत आयोजक
Link Copied
जींद। सर्व कल्याण मंच की ओर से मंगलवार को नागरिक अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में तीन महिलाओं सहित 35 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। जुलाना के एसडीएम होशियार सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के संयोजक सुभाष ढिगाना और मार्केटिंग बोर्ड के अधीक्षक अभियंता नवीन दहिया ने की। एसडीएम ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान से एकत्रित रक्त जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने रक्तदान को एक इंसान की ओर से दूसरे इंसान को दिया जाने वाला अनमोल उपहार बताया। नवीन दहिया ने कहा कि रक्त की जरूरत का वास्तविक महत्व तब पता चलता है जब किसी मरीज को अस्पताल में रक्त के अभाव का सामना करना पड़ता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। शिविर में मनीष गोयल, बीएम पंवार, रामभगत शर्मा, डॉ. योगेश नांदल, राजेंद्र मुदगिल, नंबरदार जयभगवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।