फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   34 member contingent leaves for Khelo India University Games

Jind News: 34 सदस्यीय दल खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग लेने के लिए रवाना

Wed, 24 May 2023 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 24 May 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
34 member contingent leaves for Khelo India University Games
गेम में भाग लेने के लिए रवाना होता दल। संवाद
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय का 34 सदस्यीय दल खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग लेने के लिए रवाना हुआ। इसका आयोजन 23 मई से लेकर के तीन जून तक यूपी के वाराणसी व गौतम बुद्ध नगर नोएडा में किया जा रहा है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ. रणपाल सिंह ने दल को थर्ड एडिशन खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन 23 मई से लेकर के तीन जून तक यूपी में किया जा रहा है। दल में खिलाड़ियों की संख्या गेम अनुसार रहेगी। कबड्डी खेल के लिए 14 कुल सदस्य रहेंगे, जिसमें 12 खिलाड़ी और दो कोच मैनेजर साथ में रहेंगे। रेसलिंग के लिए चार खिलाड़ी, एक मैनेजर व एथलेटिक्स के लिए एक खिलाड़ी, एक कोच, योगासन के लिए छह खिलाड़ी व एक कोच साथ में रहेंगे।
विज्ञापन

बॉक्सिंग के लिए विश्वविद्यालय की टीम में चार खिलाड़ी व एक टीम कोच डॉ. सुरेंद्र कुमार रहेंगे। इस अवसर पर खेल निदेशक डॉ. नरेश देशवाल ने बताया कि विगत सेकेंड एडिशन खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय पूरे देश में 14वें स्थान पर रहा व हरियाणा राज्य के विश्वविद्यालयों के अंदर तीसरा स्थान पर, टोटल मेडल टैली में पदक प्राप्त करने पर राज्यपाल ने भी विश्वविद्यालय की खेल उपलब्धियों को सराहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed