फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मनोहरपुर पेट्रोल पंप से नकदी छीनने का आरोपी गिरफ्तार

मनोहरपुर पेट्रोल पंप से नकदी छीनने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
मनोहरपुर पेट्रोल पंप से नकदी छीनने का आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। डिटेक्टिव स्टाफ ने रात्रि गश्त के दौरान हथवाला गांव के पास खड़े एक युवक को काबू किया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्तौल भी बरामद हुआ। उसने अपनी पहचान गांव निंदाना जिला रोहतक निवासी अंकित उर्फ गौदू के रुप में बताई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया।

डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज रविंद्र कुमार ने बताया कि एएसआई सुरजीत सिंह अपनी टीम के साथ जुलाना की तरफ गश्त कर रहे थे तो हथवाला गांव के पास एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने युवक का पीछा करके उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल व एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। इतना ही नहीं पुलिस पूछताछ में आरोपी अंकित ने बताया कि मार्च 2017 को उसने अपने साथी शक्ति के साथ मिलकर मनोहरपुर पेट्रोल पंप पर पैसे छीने थे। आरोपी के खिलाफ जींद, रोहतक व भिवानी में भी विभिन्न धाराओं के तहत सात मामले दर्ज हैं। इनमें 16 जून, आठ जून, 2013 को जान से मारने की धमकी देने व चोरी का थाना महम में मामला दर्ज है। भिवानी में चोरी, जींद में पेट्रोल पंप पर लूट, जुलाना में आर्म्ज एक्ट के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed