फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नहीं नाराजगी

नहीं नाराजगी

Sat, 11 Nov 2017 11:06 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
नहीं नाराजगी
इसी साल कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे राहुल गांधी : अशोक तवंर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा है कि राहुल गांधी इस साल के अंत तक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। इसके बाद कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसके बाद ही हरियाणा में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों एवं हलका अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। डॉ. अशोक तवंर ने कहा कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस पूरे देश में नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतरेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से उनकी कोई नाराजगी नहीं है।
शनिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए तवंर ने कहा कि देश और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। अनेकों पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री कांग्रेस में शामिल होने के लिए आतुर हैं। इनमें से अधिकतर नेता हरियाणा में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बदलने का इंतजार कर रहे हैं। तंवर ने साफ कहा कि ऐसे नेता प्रदेशाध्यक्ष बदलने का इंतजार नहीं करें, अन्यथा समय निकलने के बाद वे भी उन नेताओं को वेंटिंग लिस्ट में डाल देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 15 नवंबर से बेरोजगार मुक्त भारत, रोजगार युक्त भारत अभियान फरीदाबाद से शुरू करेगी। जिसमें इंजीनियरों की टीम द्वारा देशभर के युवाओं को कांग्रेस के साथ जोड़ा जाएगा। एक सवाल के जवाब में तंवर ने कहा कि उनकी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से कोई नाराजगी नहीं है। पिछले बरस दिल्ली में हुई घटना महज एक हादसा थी। तवंर ने कहा कि यदि किसी को लड़ाई लड़नी है तो, वह सीधे सामने आकर कर ले। जवाब भी मिल जाएगा। इस मौके पर प्रमोद सहवाग, धर्मबीर जैजैवंती, विकास पौड़िया, रोहित दलाल, रघुबीर शर्मा सिवाहा, सुमेर पहलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन



स्मॉग से निपटने के लिए काम करें सरकार
तंवर ने कहा कि सप्ताह भर से हरियाणा में स्मॉग के खौफ से आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त है। खासकर बच्चों एवं वृद्धजनों के लिए सांस लेना भी दुभर हो चुका है। कांग्रेस में शामिल होने वाले ऐसे में सरकार का यह दायित्व बनता है कि वह स्मॉग का समाधान करे। जिसके कारण प्रदेश के लोग अनेका गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे है। इसके लिए वैज्ञानिकों को भी कोई रास्ता निकालना चाहिए, ताकि यह दिक्कत नहीं आए। तवंर ने किसानों से आह्वान किया कि वे पराली को जलाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन



देश के मतदाताओं का विश्वास बचाए चुनाव आयोग
ईवीएम पर पूछे गए सवाल पर डॉ. अशोक तवंर ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। ऐसे में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन पर उठ रहे सवाल गंभीर है। ऐसे में चुनाव आयोग को चाहिए कि वह खुद की प्रतिष्ठा, देश के लोकतंत्र और मतदाताओं के विश्वास को बचाने के लिए चुनाव में पारदर्शीता लाए।



नेगेटिव ग्रोथ पर मनाया भाजपा ने जश्न
नोटबंदी पर बोलते हुए तवंर ने कहा कि भाजपा और उसकी सरकार ने देश की नेगेटिव ग्रोथ पर जश्न मनाया है। जबकि विपक्षी पार्टियों ने इसे काले दिवस के रूप में मनाया है। देश को आने वाले एक या दो दशक तक इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed