{"_id":"59e390904f1c1bc1678b5d37","slug":"31508085904-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाफ किया धोखाधड़ी का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाफ किया धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्म ने आढ़तियों के हड़पे सवा करोड़
जींद। अनाज मंडी में आढ़तियों के माध्यम से धान की खरीद करके सवा करोड़ रुपये हड़पने पर पुलिस ने करनाल की एक फर्म के दो पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुरानी अनाज मंडी निवासी और मार्केंट कमेटी के वाइस चेयरमैन मनीष गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लगभग अढ़ाई साल पहले उनका संपर्क करनाल के इंद्री की फर्म मैसर्ज बेस्ट फूड प्राइवेट लिमिटेड के मालिक महेंद्र व दिनेश से हुआ। दोनों ने जींद अनाज मंडी से धान खरीदने की इच्छा व्यक्त की और उसके साथ एग्रीमेंट कर लिया। सीजन के दौरान धान फर्म को सप्लाई करने में 15 अन्य लोगों ने भी सहयोग किया। इसमें एक करोड़ 34 लाख 77 हजार 56 रुपये की बकाया राशि बेस्ट फूड प्राइवेट लिमिटेड की तरफ रह गई। दोनों ने राशि का जल्द भुगतान करने का आश्वासन दिया। इसके बावजूद लंबा समय बीत जाने के बाद भी राशि का भुगतान नहीं किया। जब राशि देने के लिए दबाव डाला तो दोनों ने राशि देने से साफ मना कर दिया। शहर थाना पुलिस ने मनीष गोयल की शिकायत पर करनाल के इंद्री की बेस्ट फूड प्राइवेट लिमिटेड के महेंद्र जिंदल और दिनेश जिंदल के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज किया है।