फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   रविवार को चांद के दीदार की उम्मीद

रविवार को चांद के दीदार की उम्मीद

Fri, 23 Jun 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
रविवार को चांद के दीदार की उम्मीद

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
पिछले करीब एक महीने से रोजे रखे रोजेदारों को अब ईद का इंतजार है। इस बार रविवार को चांद दिखने की उम्मीद है और इसके बाद सोमवार को ईद मनाई जाएगी। इसके साथ रोजेदार अपने रोजे खालेंगे। चांद की परिक्रमा के हिसाब से इस बार रोजे 29 दिन के हो सकते हैं। वहीं आखिरी जुमे की नमाज शुक्रवार को 1:45 अदा की जाएगी। यह लगभग आधे घंटे होगी। इसके लिए रोजेदारों में खासा उत्साह है। ईद के लिए हांसी ब्रांच नहर के पास जामा मस्जिद ईदगाह में खास तैयारियां शुरू की गई हैं। ईदगाह मस्जिद के इमाम दीन मोहम्मद के अनुसार यह जिले की सबसे बड़ी मस्जिद है। जिले भर से लोग यहां नमाज अदा करने पहुंचेंगे। एक साथ आने वाली भीड़ के लिए खास इंतजाम मस्जिद में किए जा रहे हैं। वहीं ईद को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में खासा उत्साह है।

विश्वशांति के लिए होगी नमाज
इमाम दीन मोहम्मद के अनुसार विश्व भर में मुसलमान रमजान के महीने में रोजे रखकर विश्व शांति की मन्नत खुदा से मांगते हैं। इसके बाद ईद पर खास नमाज अदा की जाती है। इसमें कुरान की शिक्षाओं को लोगों को बताया जाता है और लोगों से भाईचारा बनाने के लिए अपील की जाती है। उन्होंने कहा कि जींद की मस्जिद में मुस्लिम समाज के लोग विश्व शांति और भाईचारे के लिए दुआ करेंगे।
विज्ञापन


जिले भर में रहेगी धूम
हालांकि मुख्य कार्यक्रम जींद की ईदगाह में होगा, लेकिन जिले भर में ईद का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। जींद शहर में ही मुख्य मस्जिद के साथ दुर्गा कॉलोनी स्थित मस्जिद, उचाना और नरवाना में भी खास कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर धर्म के लोग करें शिरकत
रमजान का महीना बहुत ही पवित्र होता है। यही कारण है कि इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजे रख कर खुद की इबारत करते हैं। इस दौरान अन्य धर्मों के लोग भी मुस्लिम समाज के भाईयों के साथ ईद में शरीक हों। -दीन मोहम्म, इमाम, ईदगाह मस्जिद।
रविवार को चांद के दीदार की उम्मीद
अलविदा जुमे की नमाज आज, दोपहर 1:45 पर होगी
सोमवार को खास नमाज होगी अदा, विश्व शांति के लिए उठेंगे नमाजियों के हाथ
इस बार 29 दिन के रोजे होने की संभावना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed