{"_id":"594adaf14f1c1ba6438b45bf","slug":"31498077937-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब हम दो किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं, तो दो वर्ष का बिल कैसा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब हम दो किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं, तो दो वर्ष का बिल कैसा?
Updated Thu, 22 Jun 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अलेवा। जनस्वास्थ्य विभाग ने नगूरां गांव की वाल्मीकि बस्ती में पानी की लाइन और टंकी रखकर घरों में पानी के कनेक्शन करवा दिए। लेकिन अब तक घरों में पानी ही नहीं पहुंचा। जनस्वास्थ्य विभाग ओर से घरों में दो वर्ष का पानी का बिल भेज दिया। इससे गांव के लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। इसी दौरान जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को बिल वसूली और नए कनेक्शन के लिए जलघर में कैंप लगाया, जहां ग्रामीण महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जब हम दो किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं तो दो वर्ष का बिल कैसे आ गया?
नगूरां निवासी ग्रामीण महिला रामरती, कृष्णा, भोबली, रमेश, अंग्रेजों, पुष्पा, बाला ने बताया कि वाल्मीकि बस्ती मे जन स्वास्थ्य विभाग ने पानी के लिए पाइप तो ज्यादातर गलियों में तो बिछा दी, लेकिन कुछ गली आज भी अधूरी छोड़ रखी है। विभाग ने काफी समय से पानी कि टंकी तो रख दी, लेकिन पानी आज तक घरों में नहीं पहुंचा। जन स्वास्थ्य विभाग ने दो वर्ष बकाया बिल घरों में भेज दिया। इसको लेकर उन्होंने विभाग व सरकार के प्रति रोष प्रकट किया। ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि दो तीन किलोमीटर दूर से पानी लाने पर मजबूर होना पड़ रहा और सरकार उनके पानी के बिल जारी कर रही है । उन्होंने विभाग तथा सरकार से मांग की कि उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन
गांव में 682 पानी के कनेक्शन
टीम का नेतृत्व कर रहे खंड समन्वयक ईश्वर सिंह ने बताया कि गांव मे कुल 682 कनेक्शन है। इसमें केवल तीन कनेक्शन सामान्य जाति के तथा बाकी कनेक्शन अन्य के है। विभाग ने दो वर्ष के बिल जारी किए हैं। उनकी रिकवरी तथा नए कनेक्शन लेने के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ साथ नए कनेक्शन जारी करने कि सिक्योरिटी भरवाने का भी कार्य किया जा रहा है। इसमें ग्रामीणों ने 10 नए कनेक्शन की सिक्योरिटी और करीब 50 लोगों ने पानी के बिल भरे हैं।
विज्ञापन
सभी घरों में पहुंच रहा पानी
नगूरां गांव के वाल्मीकि बस्ती में विभाग ने पेयजल लाइन व टंकी रखी थी। घरों में पानी कनेक्शन के साथ ही पानी की सप्लाई की गई थी। जिन ग्रामीणों ने बिल नहीं भरे उनको विभाग ने दो वर्ष बकाया बिल भेज दिया। अगर किसी ग्रामीण के यहां पेयजल कनेक्शन है और पानी नहीं पहुंच रहा। इस दौरान अगर विभाग की ओर से बिल भेजा गया है, तो इस इसकी सूचना विभाग को दे। जिससे जल्द ही समस्या का समाधान जल्द किया जा सके। -शमशेर ढांड़ा, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग।
जब हम दो किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं, तो दो वर्ष का बिल कैसा?
जनस्वास्थ्य विभाग ने नगूरां की वाल्मीकि बस्ती में बगैर पानी पहुंचाए भेज दिए दो वर्ष का बिल, परेशान ग्रामीण
जलघर में कैंप लगाने आए कर्मियों के सामने ग्रामीण महिलाओं ने किया प्रदर्शन