फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अब बरसोला गांव लिया गोद

अब बरसोला गांव लिया गोद

Thu, 08 Jun 2017 12:36 AM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
अब बरसोला गांव लिया गोद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
आदर्श गांव योजना के तहत बुधवार को जींद के विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा ने गांव बरसोला को गोद लिया है। इससे पहले विधायक द्वारा गांव जाजवान को गोद लिया हुआ है। जहां पर करोड़ों रुपये से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि आदर्श गांव योजना के तहत प्रत्येक विधायक द्वारा तीन-तीन गांव गोद लिए जाने हैं। जींद के विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा द्वारा पहले गांव जाजवान को गोद लिया गया और अब बुधवार को उन्होंने गांव बरसोला को गोद लिया है। गांव को गोद लिए जाने को लेकर विधायक ने डीसी अमित खत्री से मुलाकात की और सभी औपचारिकताएं पूरी की। विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा ने कहा कि गांव बरसोला विकास के मामले में बहुत पीछे है। यहां मूलभूत सुविधाओं का भारी अभाव है।
विज्ञापन

गांव बरसोला में सबसे बड़ी समस्या स्वच्छ पेयजल तथा चिकित्सा सुविधाओं की है। गांव में चिकित्सा सुवाधाएं नामात्र की है। इसलिए अब उन्होंने गांव की स्थिति में सुधार लाने के लिए गांव बरसोला को गोद लिया है ताकि इसे भी आदर्श गांव बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि गांव बरसोला को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए वो सरकार से सदन में आवाज उठाएंगे साथ ही यहां मेडिकल सुविधाओं के लिए पीचएसी, सीएचसी या मिनी अस्पताल खोले जाने की व्यवस्था भी करवाई जाएगी ताकि गांव के अलावा साथ लगते गांवों को भी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। इसके अलावा गांव में मौजूद महाभारत कालीन तीर्थ वंश सलोचक के भी जीर्णोद्धार का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्होंने गांव जाजवान में लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार के समक्ष आवाज उठाई उसी तरह उनका पूरा प्रयास रहेगा कि गांव जाजवान को भी आदर्श गांवों की सूची में लाया जाए और यहां की हर समस्या का तुरंत प्रभाव से समाधान करवाया जाए। इस मौके पर डॉ. कृष्ण मिढ़ा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण बोले वर्षों पुरानी समस्याओं से मिलेगी निजात
विधायक द्वारा गांव गोद लेने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई। इन लोगों ने कहा कि गांव में पेयजल की समस्या सबसे बड़ी है। गांव में जलघर होने के बावजूद यहां लोग बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। इसके अलावा गांव की गलियां आज भी कीचड़ से अटी पड़ी हैं। वहीं गांव में बिजली व्यवस्था भी बदहाल है।


बदलेगी गांव की तस्वीर
विधायक द्वारा गांव गोद लेने से गांव में विकास की उम्मीद है। गांव में सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है। विधायक से मांग रहेगी कि सबसे पहले गांव को पेयजल मुहैया करवाया जाए।
सतबीर पहलवान बरसोला, प्रधान खेड़ा खाप

विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा ने जाजवान के बाद अब बरसोला गांव लिया गोद
गांव के विकास की योजना तैयार, ग्रामीणों को विकास की आस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed