{"_id":"59384cbb4f1c1b05108b456d","slug":"31496861883-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना प्रभारी ने ली दुकानदारों की क्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना प्रभारी ने ली दुकानदारों की क्ला
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना (जींद)।
जुलाना थाना प्रभारी बुधवार अल सुबह टीम के साथ जुलाना के पुराने बस स्टैंड पर पहुंचे और यहां दुकानदारों को सड़क पर फलों के छिलके नहीं फेंकने की हिदायत दी। फलों के छिलके खाने के लिए लावारिस पशु दुकानों पर आ जाते है और नेशनल हाईवे पर खड़े हो जाते हैं। कई बार लावारिस पशुओं के कारण सड़क हादसे में कई लोग घायल हो चुके हैं।
जुलाना कस्बे में लावारिस पशुओं की भरमार है। पशु गंदगी और फलों के छिलकों पर मंडराते रहते हैं। कई बार तो लड़ते हुए दुकानों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अलावा जब इन आवारा पशुओं का झुंड जींद-रोहतक मार्ग पर आ जाते हैं, तो सड़क पर जाम लग जाता है। जाम खुलवाने में पुलिसकर्मियों के भी पसीने छूट जाते हैं। इसी को लेकर जुलाना थाना प्रभारी चंद्रभान बुधवार सुबह पुराना बस स्टैंड पहुंचे और दुकानदारों के साथ बैठक की। थाना प्रभारी ने कहा कि दुकानदारों द्वारा फेंके गए छिलके किसी की जान ले सकते हैं, क्योंकि छिलकों को पड़े देख लावारिस पशु सड़क पर आ जाते हैं और दुघर्टना का कारण बनते हैं। सभी दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि अगर कोई ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी ने ली दुकानदारों की क्लास
सड़क पर छिलके खाने आ जाते हैं लावारिस पशु, हो रहे हादसे