फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   300 trees, 200 electric poles were broken by the storm

Jind News: आंधी से 300 पेड़, 200 बिजली के पोल टूटे

Sun, 11 Jun 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 11 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
300 trees, 200 electric poles were broken by the storm
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। जिले में शनिवार की शाम आई तेज आंधी से विभिन्न स्थानों पर 300 पेड़ और 200 बिजली के खंभे गिर गए। कई स्थानों पर सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित रहा। टूटे पेड़ों को हटवाए जाने के बाद आवागमन शुरू हुई। वहीं पोल गिरने से बिजली गुल रही। बिजली नहीं रहने से लोग रात भर परेशान रहे। ज्यादातर क्षेत्रों में रविवार दोपहर बाद बिजली बहाल हुई।

अलेवा ब्लॉक में सबसे ज्यादा 39 एमएम बारिश दर्ज की गई तो वहीं जुलाना क्षेत्र में आंधी तो आई लेकिन बारिश नहीं हुई। जींद-पानीपत रोड पर सफेदे के सबसे ज्यादा पेड़ों के गिरने के कारण घंटों तक यह रास्ता जाम रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं टूटे पोलों को दुरुस्त करने में बिजलीकर्मी जुटे रहे। कुछ इलाकों में देर रात 12 बजे के बाद बिजली सप्लाई बहाल हुई। बिजली निगम कार्यालय में शिकायतें आती रहीं। शनिवार व रविवार दोपहर तक लगभग 300 शिकायतें ऑफलाइन तो 400 शिकायतें ऑनलाइन दर्ज की गईं।
विज्ञापन


आंधी इतनी तेज थी कि शहर में दुकानों के बाहर लगे बैनर, होर्डिंग और फ्लैक्स उड़ गए। दस सब स्टेशनों में ब्रेक डाउन हो गया। शहर के गांधी नगर, राज नगर, सुभाष नगर, राम कालोनी, एकता नगर, पटेल नगर, रेलवे रोड पर तार टूटने से लेकर पोल गिरने तक जैसी शिकायतें आई। वहीं 132 केवी पिंडारा, 132 केवी ओल्ड नरवाना, 33 केवी किनाना, 33 केवी नगूरां, 33 केवी श्रीरागखेड़ा, 33 केवी शामदो, 33 केवी संडील, 33 केवी काकड़ोद ब्रेक डाउन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश ने बताया कि फिलहाल मौसम परिवर्तनशील है। आंशिक रूप से बादल भी दिखाई देंगे और हल्की बारिश की भी संभावना बनी रहेगी।


बॉक्स

यहां इतनी बारिश हुई

क्षेत्र का नाम
-बारिश (एमएम में)

जींद

8.2 एमएम

नरवाना

21 एमएम

सफीदों

02 एमएम

उचाना

06 एमएम

पिल्लूखेड़ा
12 एमएम

अलेवा
39 एमएम



सौर ऊर्जा की प्लेट उखड़ी
उचाना। शनिवार दोपहर बाद आई तेज आंधी से घोघडिया गांव के खेतों में लगी सौर ऊर्जा की प्लेट पाइप सहित उखड़ कर दूर जा गिरी। राजेश घोघडिय़ा ने बताया कि करीब पांच महीने पहले उसके खेत में सौर ऊर्जा की प्लेट लगाई थी। जो तेज आंधी शनिवार दोपहर बाद आई उससे वो उखड़ कर दूसरी जगह गिर गई। इससे उसको नुकसान हुआ है। सफा खेड़ी में भी सौर ऊर्जा की प्लेटों को नुकसान हुआ है तो करसिंधु में भी कई जगह पर दीवार तेज आंधी में गिरने से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed