फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   300 students took admission in Sant Shiromani Shri Sain Bhagat Government College

Jind News: संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में 300 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

Sat, 25 Jul 2026 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
300 students took admission in Sant Shiromani Shri Sain Bhagat Government College
24जेएनडी22: विद्या​र्थियों की सहायता के लिए कॉलेज में लगाया गया हेल्प डेस्क। स्रोत: कॉलेज
जींद। संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है। महाविद्यालय में अब तक करीब 300 विद्यार्थियों ने स्नातक में दाखिला लिया है। मेरिट सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों को 27 जुलाई तक फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों में बीए पाठ्यक्रम को लेकर सबसे अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। अभी तक बीए में 150 से अधिक दाखिले हुए हैं। इसके अलावा अन्य स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में भी विद्यार्थियों की ओर से दाखिले लिए जा रहे हैं। प्रवेश प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से महाविद्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

हेल्प डेस्क के माध्यम से विद्यार्थियों और अभिभावकों को ऑनलाइन आवेदन, मेरिट सूची, फीस जमा करवाने, दस्तावेजों के सत्यापन और दाखिले से संबंधित अन्य प्रक्रियाओं के बारे में आवश्यक जानकारी और सहायता प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य सत्यवान मलिक ने मेरिट सूची में नाम आने वाले सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के अंदर फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय विद्यार्थी समय रहते दाखिला प्रक्रिया पूरी करें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सत्यवान मलिक के मार्गदर्शन में संचालित हेल्प डेस्क पर विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन, विषय चयन, दस्तावेज सत्यापन, प्रवेश प्रक्रिया, फीस, छात्रवृत्ति सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए मार्गदर्शन दिया जा रहा है। हेल्प डेस्क पर अनुभवी शिक्षकों की टीम विद्यार्थियों को व्यक्तिगत रूप से सहायता उपलब्ध करा रही है। हेल्प डेस्क के संयोजक डॉ. चंचल शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों की शंकाओं का तत्परता से समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed