फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   30 new roadways buses will be added to the fleet

Jind News: बेड़े में शामिल होंगी 30 नई रोडवेज बसें

Tue, 07 Oct 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 07 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
30 new roadways buses will be added to the fleet
06जेएनडी01-बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
जींद। दिवाली पर यात्रियों को रोडवेज की ओर से नई बसों की सौगात मिलेगी। इसी माह रोडवेज बेड़े में 30 नई बसें शामिल होंगी। यह बसें लंबे व लोकल रूटों पर दौड़ेंगी, जिससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार नई 30 बसें आने की उम्मीद है। बेड़े में नई बसें शामिल होने से डिपो में बसों की कमी नहीं रहेगी। फिलहाल डिपो में रोडवेज की कुल 133 बसें हैं। इनके अलावा 37 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली हैं। नरवाना सब डिपो में 24 रोडवेज बसें हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा दस बसें किलोमीटर स्कीम के तहत चल रही है। सफीदों सब डिपो में रोडवेज की 28 बसें हैं। वहीं दो बसें किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली हैं। जींद डिपो में रोडवेज की कुल 81 बसें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा 25 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत आई हुई हैं। अब रोडवेज की 30 बसें और शामिल हो गई तो बेड़े में रोडवेज बसों की संख्या 160 से ज्यादा हो जाएंगी। रोडवेज बसों में रोजाना लगभग 15 हजार यात्री सफर करते हैं।
यात्रियों की संख्या के हिसाब से डिपो में बसों की संख्या 200 से अधिक होनी चाहिए। यदि यह दस बस डिपो में आती हैं तो यात्रियों को काफी सुविधा होगी।
वर्ष 2023-24 में आई थी 90 बसें
रोडवेज बेड़े में वर्ष 2023 में बसों की काफी कमी थी। तभी साल के अंतिम महीनों में लगभग नई 50 बसें शामिल हो गई थी। इसके बाद वर्ष 2024 में भी 40 नई आ गई थी। ऐसे में यात्रियों और डिपो प्रबंधन को बसों की कमी से कुछ राहत मिल पाई थी लेकिन अब फिर कुछ बसों के कंडम होने व दस बसें नूंह भेजने से बसें कम हो गई थी।
2020 में आई थी पांच गुलाबी बस

2018 में जींद डिपो में 30 बस आई थी। इसके बाद छात्राओं की सुविधा के लिए वर्ष 2020 में डिपो में पांच गुलाबी बस शामिल की गई थी। इसके बाद डिपो में वर्ष 2023 में ही बसें शामिल हुई थी। वहीं 30 से अधिक बस कंडम हो चुकी हैं। छात्राओं के लिए डिपो में शामिल की गई पांच गुलाबी बसों को भी सिटी बस सर्विस के रूप में चलाया जा रहा है।

वर्जन
अक्तूबर में ही 37 नई रोडवज बसें डिपो में शामिल होने की उम्मीद है। नई बसों के आने से बेड़े में बसों की कमी पूरी हो जाएगी। इसके बाद नई बसों को लोकल और लंबे रूटों पर भेजा जाएगा।-जसमेर खटकड़, डीआई, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed