फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   29803-04 Shrimata Vaishno Devi train running between Delhi-Bathinda canceled

Jind News: दिल्ली-बठिंडा के बीच चलने वाली 29803-04 श्रीमाता वैष्णो देवी ट्रेन रद्द

Sat, 08 Feb 2025 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
29803-04 Shrimata Vaishno Devi train running between Delhi-Bathinda canceled
07जेएनडी04-जंक्शन पर खड़ी जम्मूतवी में सवार होते यात्री। संवाद - फोटो : संवाद
जींद। जम्मू स्टेशन के पुनर्विकास को लेकर चल रहा मरम्मत का कार्य छह मार्च तक होगा। इससे दिल्ली-बठिंडा मार्ग पर चलने वाली 19803-04 श्री वैष्णो देवी एक्सप्रेस हर सोमवार को रद्द चल रही है। इस कारण माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है, क्योंकि जींद से माता वैष्णो देवी जाने वाली एकमात्र यह ट्रेन है।
विज्ञापन


जम्मू स्टेशन पुनर्विकास के लिए कार्य दो चरणों में होगा और छह मार्च तक चलेगा। यह कार्य 15 जनवरी से शुरू हुआ था जो 20 फरवरी तक चलेगा। दूसरे चरण का कार्य 21 फरवरी से शुरू होकर छह मार्च तक चलेगा। इस कारण 19803 कोटा श्रीवैष्णो देवी कटरा आठ, 15 और 22 फरवरी के अलावा एक मार्च को रद्द रहेंगी। वहीं, 19803 कोटा एक्सप्रेस को नौ, 16, 23 फरवरी और 2 मार्च को रद्द रखा जाएगा।
विज्ञापन

19804 कोटा एक्सप्रेस माता वैष्णो देवी से चलकर 10 बजकर 42 मिनट पर जींद जंक्शन पहुंचती है और फिर तीन मिनट अंतराल के बाद रोहतक की तरफ से रवाना हो जाती है। यात्री अनिल कुमार, सुनील, नरेश, संदीप, रोहन, अंकित का कहना है कि इस हरियाणा की तरफ से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए ट्रेन से आवागमन करते हैं, लेकिन ट्रेन के रद्द होने से श्रद्धालुओं को भारी परेशानी हो रही है। इसलिए ट्रेन जम्मू से पहले स्टेशन तक चलाया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

शकूरबस्ती स्टेशन पर पूरा हुआ नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य

दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन के शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर चल रहा नॉन-इंटरलोकिंग का कार्य पूरा हो गया है। यह कार्य दो चरणों में किया जाना था। इस दौरान शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर कांटे और सिग्नल लगाने का कार्य किया गया था। शकूरबस्ती के नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 22480-79 शरबत दा भला, 04424 जींद-दिल्ली, 04456 जींद-दिल्ली, 04988 जींद से दिल्ली, 04453 नई दिल्ली से जींद, 04981 दिल्ली से जींद, 54035 दिल्ली से जाखल, 54036 जाखल से दिल्ली पैसेंजर ट्रेन रद्द की गई थी। इसके अलावा 04454 जींद से नई दिल्ली, 04425 दिल्ली से नरवाना और 04457 दिल्ली से जींद पैसेंजर ट्रेन को रद्द रखा गया था।

वर्जन

जम्मू स्टेशन पर पुनर्विकास को लेकर मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसके कारण श्रीमाता वैष्णो देवी एक्सप्रेस को रद्द किया जा रहा है।

-जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed