फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   27 km of sewerage with Rs 75 crore. Work on laying long pipeline will start soon

Jind News: 75 करोड़ से सीवरेज की 27 किमी. लंबी पाइप लाइन बिछाने का कार्य होगा जल्द शुरू

Wed, 12 Feb 2025 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
27 km of sewerage with Rs 75 crore. Work on laying long pipeline will start soon
11जेएनडी44- वृक्षों की कटाई काे लेकर अधिकारियों से बातचीत करते हुए कृष्ण कुमार बेदी। संवाद
नरवाना। शहर में सीवरेज के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। शहर की सीवरेज समस्या को दूर करने के लिए 75 करोड़ रुपये के जो शहर से धनौरी ड्रेन तक 27 किमी. पाइपलाइन बिछाने के बड़े प्रोजेक्ट का कार्य अब जमीन पर दिखने लगा है। इसको लेकर मंगलवार को कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी निरीक्षण करने के लिए गांव बेलरखा पहुंचे और वृक्ष कटाई के कार्य का मुआयना भी किया। बेदी ने कहा कि पाइपलाइन बिछाने के इस कार्य को करीब छह से आठ महीने में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा शहर में भी लगभग 14 से 15 किमी सीवरेज लाइन का कार्य जारी है।
विज्ञापन

यह सीवरेज लाइन धनौरी ड्रेन दो से जोड़ी जाएगी। नरवाना में पहले से ही तीन एसटीपी स्टेशन बने हुए हैं, जबकि चौथा धरौदी में जनस्वास्थ्य विभाग बना रहा है। बेदी ने बताया कि चारों एसटीपी बनने के बाद लिफ्टिंग से पानी सीवरेज पाइप लाइन से धनौरी ड्रेन तक भेजा जाएगा। इस पाइपलाइन बिछने के बाद 50 साल तक शहर को बारिश का पानी और सीवरेज पानी की भराव से निजात मिलेगी। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कहा कि समस्या का स्थाई समाधान किया जाना चाहिए। इसके लिए धमतान माइनर के विस्तारीकरण रीमॉडलिंग फोरलेवलिंग जैसे सुधार जो भी तकनीकी रूप से जरूरी हो, किए जाने चाहिए। वहीं, शहर में पेयजल के लिए नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है। दबलेन-फरैण रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज भी अप्रैल माह में बनकर तैयार हो जाएगा। वहीं साढे पांच करोड़ रुपये की लागत से बाबा गैबी साहब मंदिर का जीर्णोद्धार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed