फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   26 girl students got jobs in employment fair

Jind News: रोजगार मेले में 26 छात्राओं को मिली नौकरी

Tue, 26 Nov 2024 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
26 girl students got jobs in employment fair
नरवाना। राजकीय आईटीआई में मंगलवार को तासी कंपनी ने रोजगार मेला लगाया। मेले में कुल 46 छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें से 26 छात्राओं का चयन किया गया। चयनित छात्राओं को कंपनी रोल पर नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन

संस्थान के प्रधानाचार्य ओमपाल ने बताया कि यह रोजगार मेला विशेष रूप से केवल छात्राओं के चयन के लिए आयोजित किया गया था। चयनित छात्राएं तासी कंपनी के मानेसर प्लांट में कार्य करेंगी। कंपनी ने चयनित छात्राओं के लिए नरवाना से मानेसर तक निशुल्क बस सेवा का प्रबंध भी किया है। जो 27 नवंबर को राजकीय आईटीआई नरवाना से प्रस्थान करेगी। इस अवसर पर सहायक शिक्षुता सलाहकार एवं राजकीय आईटीआई नरवाना के प्रधानाचार्य अनिल गोयल ने आयोजन को सफल बनाने में मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रधानाचार्य ओमपाल ने सभी चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर वरिष्ठ समूह प्रशिक्षक सुरेश पूनिया, रमेश चंद, विनीत कुमार, मुनीम मलिक, जसबीर मोर, राजेश कुमारी, संतोष, कोमल वर्मा, मोनिका, और रेखा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed