फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   26 found suffering from dengue, number of patients increased to 357

26 मिले डेंगू से पीड़ित, मरीजों की संख्या हुई 357

Mon, 21 Nov 2022 06:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
26 found suffering from dengue, number of patients increased to 357
जींद। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन डेंगू पॉजिटिव के मामले सामने आ रहे हैं। जिले में रविवार को 26 लोग डेंगू से पीड़ित पाए गए। इसके साथ ही डेंगू मरीजों की संख्या 357 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को रविवार को जांच के बाद 26 लोगों के डेंगू पॉजिटिव होने की रिपोर्ट मिली है। पीड़ितों में गांव कंडेला की 65 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय पुरुष, उचाना मंडी की 53 वर्षीय महिला, अलेवा की आठ वर्षीय बालिका, गांव झमौला का 32 वर्षीय युवक, गांव कलावती का 55 वर्षीय पुरुष, गांव सिवाहा का 37 वर्षीय युवक, गांव कुराड का 27 वर्षीय युवक, जींद के दखिनया मंदिर का 27 वर्षीय युवक, गांव खरकरामजी की 27 वर्षीय महिला, शिव कालोनी की 70 वर्षीय महिला, गांव ढाठरथ की 20 वर्षीय महिला, सेक्टर आठ की 22 वर्षीय महिला, गांव पेगां का 24 वर्षीय युवक, 19 वर्षीय युवक, गांव अहिरका की 57 वर्षीय महिला, गांव कंडेला का 22 वर्षीय युवक, उचाना मंडी का 40 वर्षीय युवक, गांव बहादुरगढ़ की 40 वर्षीय महिला, गांव टोडीखेड़ी का 65 वर्षीय व्यक्ति, गांव कारखाना का 13 वर्षीय बच्चा, न्यू कृष्णा कालोनी की 44 वर्षीय महिला, पिल्लूखेडा मंडी का 57 वर्षीय व्यक्ति, गांधी नगर का 44 वर्षीय व्यक्ति, गांव ढाकल का 20 वर्षीय व्यक्ति, गांव जलालपुर खुर्द का 13 वर्षीय किशोर की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू पीड़ितों के घरों के आसपास फॉगिंग अभियान चलाया और बुखार पीड़ितों के रक्त नमूने लेकर जांच के लिए भेजा। जहां भी डेंगू पीड़ित मिल रहे हैं वहीं सर्वे भी करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

कोट
डेंगू से बचाव के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है। बुखार पीड़ितों के खून के नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। मच्छरों से बचने के पूरी बाजू के कमीज पहनना चाहिए। सोते समय मच्छरदानी लगानी चाहिए। इसके अलावा सफाई पर ध्यान देना चाहिए। बुखार होने पर तुरंत कोरेाना व डेंगू की जांच करानी चाहिए। -राममेहर, स्वास्थ्य निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed