फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   2594 candidates will take NEET exam at five examination centers in the distric

Jind News: कड़ी निगरानी में जिले में पांच केंद्रों पर 2594 परीक्षार्थी देंगे नीट परीक्षा

Sat, 03 May 2025 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
2594 candidates will take NEET exam at five examination centers in the distric
03जेएनडी10: राजकीय महाविद्यालय जींद। - फोटो : भाग्यनगर ब्लॉक के गुलाबपुर में सरकारी तालाब।
जींद। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट 2025 का आयोजन आज जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर होगा। इनमें 2594 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दोपहर दो से पांच बजे तक होने वाली परीक्षा पेन व पेपर मोड में होगी।
विज्ञापन

पांचों परीक्षा केंद्रों के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं, जबकि एडीसी विवेक आर्य को पूरे जिले का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी परीक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, बुनियादी सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

नीट 2025 परीक्षा का समय दोपहर दो बजे से पांच बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवारों को 11 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। डेढ़ बजे के बाद किसी को परीक्षा केंद्र में अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्रों पर कैमरा निगरानी व्यवस्था, कंट्रोल रूम की स्थापना और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षार्थी को बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना होगा और मोबाइल फोन का प्रवेश पूरी तरह से निषेध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उम्मीदवारों और इनविजीलेटर के लिए मोबाइल फोन की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सेंटरों की सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन तथा गोपनीय परीक्षा सामग्री के एस्कॉर्ट की जिम्मेदारी पुलिस विभाग को दी गई है। शनिवार को परीक्षा केंद्रों पर सेनिटाइजेशन जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed