फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   2,500 trees, 297 poles, and 23 transformers fell due to a storm.

Jind News: आंधी तूफान के कारण 2500 पेड़, 297 खंभे व 23 ट्रांसफार्मर गिरे

Tue, 05 May 2026 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
2,500 trees, 297 poles, and 23 transformers fell due to a storm.
04जेएनडी29: रात को हुई बरसात के बाद सुबह रेड क्रॉस कार्यालय के बाहर सड़क पर ठहरा पानी। संवाद
जींद। रविवार रात आंधी तूफान और बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत दी, तो दूसरी ओर भारी नुकसान भी पहुंचाया। कई स्थानों पर होर्डिंग्स, फ्लैक्स, बोर्ड, पेड़ और बिजली के पोल टूट कर गिर गए। बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जिला पूरी रात ब्लैकआउट रहा।
विज्ञापन

जिलेभर में 297 बिजली के खंभे, 23 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए जबकि 2500 पेड़ गिरने से मुख्य मार्ग बाधित हो गए। बिगड़ी बिजली व्यवस्था ठीक करने के लिए सोमवार को बिजली निगम को दिनभर मशक्कत करनी पड़ी। तब जाकर शहर व गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन

इस दौरान जिले में बिजली से जुड़ी 580 शिकायतें ऑनलाइन और 195 शिकायतें ऑफलाइन दर्ज हुईं। शिकायतों के निपटान के लिए बिजली निगम के सैंकड़ों कर्मचारी सुबह से ही जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शहर के पटियाला चौक क्षेत्र, भिवानी रोड, कैथल रोड पर पेड़ टूटकर बिजली की लाइन पर गिर गए। इस कारण यहां समस्या ज्यादा बढ़ गई और सोमवार शाम तक बिजली बहाल नहीं हो पाई। शहर की 15 से ज्यादा कॉलोनियों के लोग बिना बिजली के रहे।
शहर के एसडी स्कूल, हांसी रोड, भिवानी रोड, सेक्टर आठ व 11, ओम नगर, पटियाला चौक, नरवाना रोड, कैथल रोड, जाइट कॉलेज के पास की कालोनी, सफीदो रोड, भारत नगर, भटनागर कॉलोनी में बिजली चार बजे तक बहाल हुई।
पेड़ टूटने से मार्ग हो गया जाम
पिल्लूखेड़ा क्षेत्र के आलन जोगी खेडा, रिटौली, बनियाखेड़ा, तेलीखेड़ा, जामनी समेत जिलेभर में 50 से अधिक गांवों में बिजली रात के बाद शाम तक ही बहाल हुई। पिल्लूखेड़ा से रिटौली मार्ग पर 50 से ज्यादा सफेदे के पेड़ टूटने के कारण मार्ग जाम हो गया। यहां से ड्यूटी पर आने जाने वाले लोगों को घंटों तक खड़ा होना पड़ा। हालांकि दोपहर 12 बजे तक यह पेड़ हटाए गए।
तीन दिन तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा
सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 39 प्रतिशत और हवा कि गति 16 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन दिन तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। बादलवाही के साथ बूंदाबांदी तथा धूल भरी हवाएं भी चलेगी।


नरवाना में 32 मिमी बारिश दर्ज की गई
मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश ने बताया कि रविवार रात सबसे ज्यादा बारिश नरवाना में हुई। यहां पर 32 मिमी बारिश दर्ज की गई। जींद मे 19 मिमी, जुलाना 08 मिमी, उचाना में दो मिमी, अलेवा में 4 मिमी, सफीदों व पिल्लूखेड़ा में बूंदाबांदी दर्ज की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से चलते मौसम मे बदलाव आया है। छह मई तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान बारिश के साथ धूल भरी हवा की संभावना है।

04जेएनडी29: रात को हुई बरसात के बाद सुबह रेड क्रॉस कार्यालय के बाहर सड़क पर ठहरा पानी। संवाद

04जेएनडी29: रात को हुई बरसात के बाद सुबह रेड क्रॉस कार्यालय के बाहर सड़क पर ठहरा पानी। संवाद

04जेएनडी29: रात को हुई बरसात के बाद सुबह रेड क्रॉस कार्यालय के बाहर सड़क पर ठहरा पानी। संवाद

04जेएनडी29: रात को हुई बरसात के बाद सुबह रेड क्रॉस कार्यालय के बाहर सड़क पर ठहरा पानी। संवाद

04जेएनडी29: रात को हुई बरसात के बाद सुबह रेड क्रॉस कार्यालय के बाहर सड़क पर ठहरा पानी। संवाद

04जेएनडी29: रात को हुई बरसात के बाद सुबह रेड क्रॉस कार्यालय के बाहर सड़क पर ठहरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed