फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   25 percent, wheat, yield, market, mandi, jind

महज 25 प्रतिशत गेहूं का उठान

Sun, 16 Apr 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Sun, 16 Apr 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
25 percent, wheat, yield, market, mandi, jind
मंत्री के समक्ष समस्याएं रखते आढ़ती। - फोटो : jind
हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री कर्ण देव कंबोज ने शनिवार को जींद और जुलाना अनाज मंडियों का दौरान किया। यहां दोनों जगह आढ़तियों ने उठान का मुद्दा उठाया तो किसानों ने खाली बैग का अधिक वजन काटने की बात कही। मंत्री ने कहा कि 160-65 ग्राम का खाली बैग है और 200 ग्राम वजन ही काटा जा रहा है। इस पर किसानों का कहना है कि खाली बैग का वजन 300-400 ग्राम काटा जा रहा है। जिले भर की मंडियों में तीन लाख 41 हजार 8900 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है, जबकि इसमें से महज 25 प्रतिशत गेहूं का ही उठान हो पाया है।
विज्ञापन


जिले की विभिन्न अनाज मंडियों व अन्न खरीद केंद्रों में शुक्रवार तक तक तीन लाख 41 हजार 890 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। पिछली साल इस अवधि तक तीन लाख 97 हजार 847 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई थी। जिला में 34 मंडियों और खदीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जा रही है। 
विज्ञापन


बोनस बढ़ाने का नहीं विचार      
मंत्री कर्ण देव कंबोज के मंडी में दौरे के दौरान जब उनसे गेहूं की फसल पर बोनस बढ़ाने पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी सरकार की इस प्रकार की कोई योजना नहीं है। यदि सरकार इस कोई फैसला लेती है तो किसानों को जरूर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से जली फसल पर भी मिलेगा बीमा का लाभ      
राज्य मंत्री कर्ण देव कंबोज ने कहा कि आगजनी से भी बड़ी संख्या में फसलों को नुकसान हो रहा है। ऐसे में सरकार आग से फसल बर्बाद होने को भी फसल बीमा की योजना में लाने पर विचार कर रही है। 

नहीं मिल रही लेबर
गेहूं की आवक एकदम से अधिक हो गई है और इसके मुकाबले लेबर नहीं मिल रही है। इससे महज 20-25 प्रतिशत गेहूं का ही उठान हो पाया है। ठेकेदारों को इसकी व्यवस्था करने के आदेश दिए गए हैं। जल्द ही उठान होगा।
विनय सिंह, डीसी
 
जुलाना में आढ़ती बोले, मंत्री जी मंडी में नहीं है चौकीदार
जुलाना। कस्बे की नई अनाज मंडी में प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री कर्णदेव कंबोज पहुंचे। मंत्री कर्ण देव कंबोज ने मंडी का जायजा लिया और आढ़तियों व कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में आढ़तियों ने मंत्री के सामने मंडी में चौकीदार नहीं होने की समस्या को उठाया। इसके अलावा मंडी में गेहूं के उठान की समस्या से भी मंत्री को अवगत कराया। आढ़तियों का कहना है कि मंडी में कोई चौकीदार नहीं है, जिससे रात के समय मंडी में आवारा पशु घुस जाते हैं और गेहूं की बोरियों को नुकसान पहुंचाते हैं। मार्केट कमेटी सचिव सविता सैनी ने कहा कि मंडी में चौकीदार के लिए सेंक्शन ही नहीं आती तो उन्हें पगार कहा से दी जाए। इस पर मंत्री कर्णदेव कंबोज ने आढ़तियों को आश्वासन देते हुए कहा कि वो मंडी मुख्य प्रशासक से बात कर जल्द ही मंडी में चौकीदार की व्यवस्था करवा देंगे।

आढ़तियों ने कहा, न समय पर पेमेंट और न गेहूं का उठान
नरवाना। गेहूं का उठान न होने पर शहर की सभी मंडियां गेहूं की बोरियों से भर गई है। उठान की समस्या से आढ़ती व किसान परेशान है। समस्या पर संज्ञान देते हुए शनिवार को जिला उपायुक्त विनय कुमार नरवाना पहुंचे और मार्केट कमेटी का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को जल्द उठान करने के निर्देश दिए। डीसी विनय सिंह ने सभी एजेंसी के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मंडियों से 72 घंटे में गेहूं हर हाल में गोदामों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। डीसी विनय कुमार ने मौके पर ही हैफेड, एफसीआई के अधिकारियों व ठेकेदार को खरीद के बाद जल्द उठान व 72 घंटों में पेमेंट करने के निर्देश दिए।

40 करोड़ बकाया, न समय पर पेमेंट न उठान      
आढ़तियों ने बताया कि सरकार के निर्देश है कि गेहूं खरीद के 72 घंटे बाद पेमेंट हो जानी चाहिए, लेकिन अधिकारियों की मनमानी के कारण आढ़तियों की पेमेंट समय पर नही हो रही। मंडी के प्रधान जितेंद्र जैन ने बताया कि एग्रो 22 करोड़ व हैफेड की 18 करोड़ की राशि बकाया है।


एसडीएम सफीदों ने पिल्लूखेड़ा की अनाज मंडी में जांचा गेहूं का तोल
शनिवार को सफीदों के एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने पिल्लूखेड़ा की अनाज मंडी में गेहूं खरीद का निरीक्षण किया। इतना ही नहीं, एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने गेहूं के तोल को जांचा। उन्होंने आढ़तियों को चेतावनी देते हुए इसे ठीक करने के आदेश दिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed