फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   2.41 lakh rupees were cheated on the pretext of earning money sitting at home

Jind News: घर बैठे पैसे कमाने का झांसा देकर ठगे 2.41 लाख रुपये

Tue, 04 Mar 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 04 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
2.41 lakh rupees were cheated on the pretext of earning money sitting at home
जींद। ऑनलाइन टास्क सिस्टम के माध्यम से घर बैठे पैसे कमाने का झांसा देकर अज्ञात ने दो लाख 41,479 रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कैथल रोड स्थित राजनगर निवासी मिया सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 जनवरी को उसके मोबाइल पर ऑनलाइन टास्क सिस्टम में घर बैठे पैसे कमाने के लिए मैसेज आया। उसने इस बारे में कई बार इंकार किया, लेकिन 20 जनवरी तक लगातार उसके पास मैसेज आते रहे। उनकी ओर से बार-बार मैसेज करने के बाद 21 जनवरी को उसने उनकी ओर से दिए गए फिनो बैंक और यूनियन बैंक के खाते में 61489 रुपये डाल दिए। इसके बाद उन्होंने 22 और 23 जनवरी को फेडरल बैंक के दो खातों में एक लाख 40 हजार रुपये डलवाए। बाद में तीन फरवरी को बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते में 39990 रुपये डलवाए। इसके बाद उसने एक व्यक्ति को कई बार फोन किया जो अपने आप को कंपनी का मैनेजर बता रहा था। उसने अपने पैसे वापस मांगे। इसके बाद जब भी वह कोई मैसेज करता तो उनका जवाब होता कि आपका टास्क पूरा नहीं हुआ है। अब 89990 रुपये और जमा कराओ। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed