फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   24 lakhs were grabbed from the hotel owner on the pretext of giving tractor agency

Jind News: ट्रैक्टर की एजेंसी देने के बहाने होटल मालिक से हड़पे 24 लाख

Wed, 04 Jan 2023 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
24 lakhs were grabbed from the hotel owner on the pretext of giving tractor agency
जींद। एक व्यक्ति ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर एक होटल मालिक को ट्रैक्टर की एजेंसी देने के बहाने 24 लाख रुपये हड़प लिए। उसने न तो होटल मालिक को एजेंसी दी और न ही धनराशि वापस की। शहर थाना पुलिस ने होटल मालिक की शिकायत पर पंजाब के लुधियाना, तहसील मछीवाला, गांव जीवनपुर निवासी होशियार और उसके दो बेटे निरवैर और करनैल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी कर धनराशि ऐंठने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

कैथल के कलायत के गांव कुराड़ निवासी हिम्मत सिंह ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह गांव कुराड़ का पूर्व सरंपच है। उन्होंने कैथल में बलदेव सिंह का बीडी होटल किराये पर लिया हुआ था। वर्ष 2018 में होटल पर इंद्रजीत और करनैल नामक दो व्यक्ति खाना खाने के लिए आए थे। इस दौरान करनैल सिंह ने बताया कि इंद्रजीत ट्रैक्टर कंपनी में एरिया मैनेजर है और वह एमडी है। उन्होंनेे एक ट्रैक्टर एजेंसी होटल मालिक बलदेव को कुरुक्षेत्र में दे रखी है। वे तुम्हे भी जींद में एजेंसी देना चाहते हैं। इसके बाद हिम्मत सिंह ने होशियार सिंह और निरवैर सिंह की कंपनी एचएनटी ट्रैक्टर से जींद में सरपंच आटोमोबाइल ट्रैक्टर एजेंसी ली थी। कंपनी ने उसे 25 जनवरी 2018 को एक लाख रुपये अपने खाते में डलवा लिए। इसके बाद उसे 13 फरवरी को अथॉरिटी लेटर दे दिया। उसके बाद 22 फरवरी को साढ़े पांच लाख रुपये होशियार सिंह व निरवैर सिंह के खाते में आरटीजीएस के तहत डलवा दिए। फिर सात मार्च को चार लाख 60 हजार रुपये भी डलवाए। इसके बाद आठ मार्च को एक लाख 20 हजार रुपये आरटीजीएस करवा दिए। फिर उसने कहा कि मुहूर्त करना है ट्रैक्टर भेजो। कंपनी के मालिक ने एक ट्रैक्टर भेज दिया। मुहूर्त के दिन पांच अप्रैल को एमडी करनैल सिंह आया और उसने कहा कि उसे पांच लाख रुपये की जरूरत है। उन्होंने करनैल को चार लाख 70 हजार रुपये दे दिए। फिर उसने कहा कि और ट्रैक्टर भेजो। इस पर उसने ट्रैक्टर के साथ पहले वाले ट्रैक्टर का बिल भी भेजने की बात कही।
विज्ञापन

हिम्मत ने बताया कि दस जुलाई को और ट्रैक्टर मंगवाने के लिए पांच लाख रुपये दे दिए। इससे वह उससे कुल 24 लाख रुपये ले चुके थे। उस समय उसे एक ट्रैक्टर का बिल दिया और कहा कि ट्रैक्टर भी जल्दी भेज देंगे। यह कि उसके बाद जब मेरे पास ट्रैक्टर नहीं पहुंचे तो वह गांव टालीवाल गया तो गेटमैन मिला और कहा कि यहां से ऑफिस कहीं और चला गया और मालिक ने कहा है कि ऑफिस के बारे में किसी को नहीं बताना। फिर उसके पास एक दिन निरवैर का फोन आया और कहा उनके घर आया तो तुम्हे गलत काम में फंसवा दूंगा। यदि पैसे वापस मांगे तो जान से मरवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने (पंजाब) लुधियाना, तहसील मछीवाला, गांव जीवनपुर निवासी होशियार और उसके बेटे निरवैर और करनैल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी कर धनराशि ऐंठने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।-राजबीर सिंह, जांच अधिकारी, एएसआई, शहर पुलिस थाना जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed