{"_id":"6853169f0540a4066009c5aa","slug":"24-crore-rupees-extorted-from-rice-trader-by-cheating-him-jind-news-c-199-1-sroh1006-136518-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चावल व्यापारी से धोखाधड़ी कर ऐंठे 2.4 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चावल व्यापारी से धोखाधड़ी कर ऐंठे 2.4 करोड़ रुपये
Thu, 19 Jun 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
जींद। शहर नरवाना के चावल व्यापारी से पांच लोगों ने धोखाधड़ी कर दो करोड़ चार लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपियों ने व्यापारी से चावल भेजने के बदले राशि ली थी। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली के पांच लोगों राकेश बंसल, मयूर शर्मा, प्रतीक शर्मा, करिश्मा राणा और नरेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि ऐंठने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रोपराइटर गोयल इंडस्ट्रीज, उकलाना रोड निवासी सुभाष गोयल ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मैं कल्याणी इंटरप्राइजिज प्राइवेट लिमिटेड बारह खंभा रोड, कनाट पैलेस दिल्ली में दो डायरेक्टर हैं। जो कि मयूर शर्मा और करिश्मा राणा है। वर्ष 2024 में मयूर शर्मा, करिश्मा राणा के पति प्रतीक शर्मा, नरेंद्र राठौर और राकेश बंसल उनके मिल में आए थे।
उन्होंने उसके साथ चावल बेचने का सौदा किया और भुगतान करने के लिए कहा था। इसके बाद उसने विश्वास करके 16 अप्रैल को 39 लाख, सात मई को 45 लाख और 25 मई को 58 लाख, सात जून को 62 लाख रुपये समेत कुल 2 करोड़ 4 लाख रुपये भेज दिए थे। इसके बाद उन्होंने चावल नहीं भेजा और न ही उसका फोन उठाया। फिर वह दिल्ली गया तो उन्होंने उसे 50-50 लाख रुपये के चेक दे दिए। जब उसने बैंक में जाकर पता किया तो उन खातों में पैसा नहीं मिला। इसके बाद फिर 15 लाख रुपये का चेक दिया। फिर उसने बैंक में पता किया तो वह खाता बंद मिला। जांच अधिकारी मोहनपाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।