फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   24 colonies and 20 villages remain in darkness, over 550 electricity related complaints registered

Jind News: 24 कॉलोनियां और 20 गांव अंधेरे में रहे, 550 से ज्यादा बिजली संबंधी शिकायतें दर्ज

Fri, 12 Jun 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
24 colonies and 20 villages remain in darkness, over 550 electricity related complaints registered
12जेएनडी20: खेड़ी मसानियां गांव में खेत में टूटा ट्रांसफार्मर। संवाद - फोटो : नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले में वीरवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने जिले की बिजली व्यवस्था को प्रभावित कर दिया। शहर की दो दर्जन कॉलोनियां और 20 से अधिक गांव पूरी रात अंधेरे में रहे। कई क्षेत्रों में शुक्रवार शाम तक भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
लगातार दूसरी बार आई आंधी ने बिजली निगम की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। दो दिन पहले आई आंधी से हुए नुकसान की मरम्मत का कार्य अभी पूरा भी नहीं हो पाया था कि नए मौसमीय बदलाव ने हालात और बिगाड़ दिए।
विज्ञापन

बिजली निगम के अनुसार तेज आंधी और बारिश के कारण जिलेभर में 27 ट्रांसफार्मर, 292 नौ मीटर ऊंचे बिजली पोल और 45 मीटर ऊंचे खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। कई फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। निगम को शुक्रवार तक 550 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। समाधान के लिए टीमें लगातार फील्ड में कार्यरत रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में गोहाना रोड स्थित कॉलोनियां, विकास नगर, शर्मा नगर, आसरी गेट, रोहतक रोड, भिवानी रोड, पटियाला चौक, पुराना बस अड्डा क्षेत्र सहित कई इलाकों में रातभर बिजली आपूर्ति ठप रही। लोगों को गर्मी और उमस के बीच पूरी रात परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई जिससे दिक्कतें और बढ़ गईं।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थिति खराब रही। खेड़ी तलोडा फीडर से जुड़े बनिया खेड़ा, आलनजोगी खेड़ा, रिटौली, तेलीखेड़ा, मोहम्मद खेड़ा, उचाना के खेड़ी मसानियां समेत 20 से अधिक गांवों में रातभर बिजली नहीं पहुंच सकी। कई गांवों में पहले आई आंधी के बाद भी आपूर्ति पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई थी कि दोबारा खराब मौसम ने समस्या बढ़ा दी। इसके अलावा करीब एक हजार पेड़ भी आंधी में टूटकर गिर गए।
मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी
आंधी के दौरान बड़ी संख्या में पेड़ और उनकी शाखाएं बिजली लाइनों पर गिरने से तार टूट गए और पोल क्षतिग्रस्त हो गए। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हुए हैं। बिजली निगम की टीमें युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटी हैं और प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति बहाल की जा रही है। शुक्रवार को दिनभर कर्मचारी विभिन्न क्षेत्रों में टूटे खंभों को बदलने, तारों की मरम्मत करने और ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त करने में लगे रहे।


यह हुई बरसात
जींद : 29.6 मिमी
नरवाना : 17 मिमी
सफीदों : बूंदाबांदी
जुलाना : 17 मिमी
उचाना : 5 मिमी
पिल्लूखेड़ा : 15 मिमी
अलेवा : 4 मिमी
बाक्स
लगातार आ रही आंधी के कारण बिजली ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए जल्द बिजली आपूर्ति में बहाल की जाएगी। इसके लिए कर्मचारी लगे हुए हैं। निगम ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी खराबी की सूचना तुरंत शिकायत केंद्र पर दें ताकि उसका शीघ्र समाधान किया जा सके। -विनोद कुमार, एसई बिजली निगम

12जेएनडी20: खेड़ी मसानियां गांव में खेत में टूटा ट्रांसफार्मर। संवाद

12जेएनडी20: खेड़ी मसानियां गांव में खेत में टूटा ट्रांसफार्मर। संवाद- फोटो : नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article