{"_id":"68aa08270ac5c6b0fc0368e2","slug":"233-seats-of-ug-courses-are-vacant-in-pg-college-maximum-168-are-vacant-in-physics-jind-news-c-199-1-jnd1002-139777-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पीजी कॉलेज में यूजी कोर्स की 233 सीटें खाली, भौतिक विज्ञान में सबसे ज्यादा 168","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पीजी कॉलेज में यूजी कोर्स की 233 सीटें खाली, भौतिक विज्ञान में सबसे ज्यादा 168
Sat, 23 Aug 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
23जेएनडी24-शहर के राजकीय पीजी कॉलेज में आयोजित फिजिकल काउंसिलिंग में भाग लेते हुए विद्यार्थी। स
जींद। जिले के विभिन्न कॉलेजों में यूजी कोर्स में खाली बची सीटों पर दाखिले के लिए 28 अगस्त तक फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले होंगे। शहर के गोहाना रोड स्थित राजकीय पीजी कॉलेज में अलग-अलग संकायों में निर्धारित 1630 सीटों पर 1397 विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं जबकि 233 सीट खाली बची हुई हैं।
बीएससी इन भौतिक विज्ञान में 300 में से 168 सीट, बीकॉम में 220 में से 15 व बीए गणित में 40 में से 10 सीट खाली हैं। जबकि बीए, बीएससी इन लाइफ साइंस, बीसीए, बीए ज्योग्राफी, बीए इतिहास, बीए अंग्रेजी, बीबीए व बीए अर्थशास्त्र में सीट भरी हुई हैं।
जिलेभर में राजकीय व निजी 17 कॉलेजों व सीआरएसयू में लगभग साढ़े 11 हजार सीट हैं। जिलेभर के विभिन्न कॉलेजों मेें लगभग 15 प्रतिशत सीट खाली बची हुई हैं। हालांकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान कॉलेजों में निर्धारित सीट पर दो से तीन गुना आवेदन आए थे।
विज्ञापन
पहली मेरिट लिस्ट में भी ज्यादातर संकायों में मेरिट लिस्ट 100 से भी ऊपर थी लेकिन इसके बाद कॉलेजों में विद्यार्थियों की ओर से कम संख्या में दाखिले लिए गए। ऐसे में कॉलेजों में अभी भी सीट खाली बची हुई हैं जिन पर फिजिकल काउंसिलिंग चल रही है जो 28 अगस्त तक चलेगी। इच्छुक विद्यार्थी दाखिले के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद दस्तावेज लेकर कॉलेज परिसर में आना होगा।
वर्जन
यूजी कोर्स में दो मेरिट लिस्ट और फिजिकल काउंसिलिंग के बाद भी कॉलेज मेंं कुछ सीट खाली रह गई थी। खाली सीटों पर दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने दोबारा से 28 अगस्त तक पोर्टल खोला है जिन पर फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिल प्रक्रिया के तहत सीट भरी जाएंगी। -डॉ. सत्यवान मलिक, प्राचार्य राजकीय पीजी कॉलेज