फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   23000 farmers did not deposit one billion rupees from cooperative banks and packs

23 हजार किसानों ने सहकारी बैंक और पैक्सों के नहीं जमा किए एक अरब रुपये

Sat, 11 Jan 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
23000 farmers did not deposit one billion rupees from cooperative banks and packs
बैठक में भाग लेते बैंक और पेक्सों के अधिकारी। - फोटो : Jind
सहकारी बैंकों और पैक्सों से ऋण लेने वाले किसानों के लिए एक मुश्त निपटान योजना 31 दिसंबर 2019 से बढ़ाकर 31 जनवरी 2020 तक कर दी गई है। बैंक प्रबंधकों ने जिले के 23 हजार किसानों को जल्द ऋण अदायगी के लिए नोटिस दिए हैं। शुक्रवार को बैंक प्रबंधकों की हुई बैठक में किसानों से एक मुश्त निपटान योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

यहां को ऑपरेटिव बैंक परिसर में रोहतक स्थित सहकारी समितियों के उप रजिस्ट्रार महावीर शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सभी केंद्रीय सहकारी बैंक प्रबंधकों, पैक्स प्रबंधकों, विकास अधिकारियों, निरीक्षक व उपनिरीक्षकों ने भाग लिया। बैंक महाप्रबंधक जयप्रकाश वर्मा ने बताया कि जिले के 14 हजार किसानों ने एक मुश्त योजना का लाभ उठाते हुए 55 करोड़ रुपये चुकाए हैं। फिलहाल 23 हजार किसानों ने इस योजना का लाभ नहीं उठाया है। अभी इन 23 हजार किसानों का एक अरब रुपये बकाया है। उन्होंने कहा कि एक मुश्त योजना का लाभ उठाने के लिए 20 दिन बचे हैं। किसानों को चाहिए कि वह इस योजना का लाभ उठाएं। बैठक में कहा गया कि जो किसान इस योजना का समयावधि में लाभ नहीं उठाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि 23 हजार किसानों को ऋण अदा करने के लिए नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed