फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   2270 polling parties will leave for voting

Jind News: मतदान के लिए 2270 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

Fri, 24 May 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 24 May 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
2270 polling parties will leave for voting
23जेएनडी28-पीआईजी महिला महाविद्यालय में किट तैयार करते कर्मचारी। संवाद
जींद। लोकसभा चुनाव को लेकर शोर वीरवार को बंद गया। 25 मई को मतदान होगा। इसको लेकर जिला प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों की किट तैयार कर दी। शुक्रवार को ईवीएम और किट लेकर पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। जिला प्रशासन ने अर्जुन स्टेडियम के कुश्ती हॉल में जुलाना विधानसभा क्षेत्र, बैडमिंटन हॉल में सफीदों, मल्टीपर्पज हॉल में जींद विधानसभा क्षेत्र का मतगणना केंद्र स्थापित किया गया है। इसी प्रकार से जींद के पीआईजी महिला महाविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में उचाना कलां तथा हिंदू कन्या कॉलेज जींद में नरवाना विधानसभा क्षेत्र का मतगणना केंद्र स्थापित किया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने चुनाव से संबंधित जानकारी देेने के लिए दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। जिनमें एसपी कार्यालय का कंट्रोल रूम नंबर 01681-245711 और जिला प्रशासन का कंट्रोल रूम नंबर 01681-297485 है। इसके अलावा एंबुलेंस सेवा का नंबर 102 ही रहेगा, वहीं मेडिकल संबंधित सेवा के लिए मतदान केंद्र पर फर्स्ट एड किट रखी जाएगी। मतदान केंद्र के आसपास क्षेत्र में एंबुलेंस की तैनाती की जाएगी। शुक्रवार को अर्जुन स्टेडियम के पास से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। शहर से गुजरने वाली निजी बसों समेत अन्य वाहनों को बाईपास से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन


जिले में नियुक्त किए गए 2270 पोलिंग पार्टी स्टाफ में 710 महिला अधिकारी व कर्मचारी हैं। इनके अलावा सखी बूथों पर अलग से महिला अधिकारी व कर्मचारी मतदान संपन्न करवाएंगी। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न करवाने के लिए 5080 अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी देंगे। जिले में बनाए गए छह सखी बूथों पर 24 महिला अधिकारी एवं कर्मचारी की अलग से ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अधिकारियों व कर्मचारियों के चुनाव में ड्यूटी देने की बात की जाए तो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जींद में 186, जुलाना में 145, नरवाना में 128, सफीदों में 103 व उचाना कलां में 148 अपनी भूमिका निभाएंगी। जिले में 1135 पीओ, 1135 एपीओ की ड्यूटी लगाई गई है। जिले में 72 माइक्रो आब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं।

शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए तैनात किए 3650 जवान

जिले में चुनाव की कमान संभालने के लिए पुलिस व सीआरपीएफ को अलर्ट कर दिया गया है। चुनाव में शांति बनाए रखने व मतदान को शांतिपूर्ण करवाने के लिए 3100 हरियाणा पुलिस कर्मचारी व 550 सीआरपीएफ जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा आज से ही पुलिस की पेट्रोलिंग शुरू हो जाएगी। इसमें जुलाना में 12 टीमें, सफीदों में 15, उचाना में 14, नरवाना में 15 व जींद में 14 टीमें लगाई गई हैं। पेट्रोलिंग की टीमों का इंचार्ज डीएसपी को लगाया गया है। प्रत्येक खंड का डीएसपी पेट्रोलिंग का इंचार्ज रहेगा। कहीं पर भी चुनाव में विवाद होता है तो वहां पर जरूरत के अनुसार पुलिस फोर्स लगाई जाएगी, ताकि चुनाव को शांति पूर्ण करवाया जा सके।


लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने पूरी व्यवस्था कर ली है। शुक्रवार को ईवीएम और किट लेकर पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों पर रवाना हो जाएगी। चुनाव की कमान संभालने के लिए पुलिस व सीपीएफ की फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है। मोहम्मद इमरान रजा, डीसी जींद

23जेएनडी28-पीआईजी महिला महाविद्यालय में किट तैयार करते कर्मचारी। संवाद

23जेएनडी28-पीआईजी महिला महाविद्यालय में किट तैयार करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed