{"_id":"61880d2bcbe6c96c6b55b4be","slug":"22-dengue-patients-were-found-in-the-district-including-a-nine-year-old-child-jind-news-rtk6291786128","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ वर्षीय बच्चे समेत जिले में डेंगू के 22 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ वर्षीय बच्चे समेत जिले में डेंगू के 22 मरीज मिले
विज्ञापन
बुखार पीड़ितों के सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को नागरिक अस्पताल ने 67 लोगों की डेंगू रिपोर्ट जारी की। इनमें से 22 लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। इनमें से अकेले 13 मामले जींद शहर के हैं। कृष्ण कॉलोनी से ही तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें सावित्री नगर निवासी एक नौ वर्षीय बच्चा भी शामिल हैं। जिले में इसके साथ ही डेंगू के केस बढ़कर 323 तक पहुंच गए हैं।
डिप्टी सिविल सर्जन मलेरिया डॉ. तीर्थ बागड़ी ने बताया कि रविवार को अर्बन इस्टेट निवासी 12 वर्षीय बच्ची, पंजाबी धर्मशाला के नजदीक रहने वाली 13 वर्षीय बच्ची, कृष्णा कॉलोनी निवासी 9 वर्षीय बच्ची, डिफेंस कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय युवक, अर्बन इस्टेट निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति, राम कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय युवक, न्यू कृष्णा कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय युवक, कृष्णा कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय युवक, भारत नगर निवासी 16 वर्षीय युवती, विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी 37 वर्षीय महिला, हाउसिंग बोर्ड निवासी 21 वर्षीय युवक, सावित्री नगर निवासी नौ वर्षीय बच्चा, कृष्णा कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय युवक, ढाठरथ निवासी 20 वर्षीय युवक, दालमवाला निवासी 21 वर्षीय युवक, बरोदी निवासी 21 वर्षीय युवती, अमरहेड़ी निवासी 28 वर्षीय महिला, ढिगाना निवासी 26 वर्षीय महिला, ईगराह निवासी 40 वर्षीय महिला, लोहचब निवासी 62 वर्षीय महिला, घिमाना निवासी 19 वर्षीय युवक व खोखरी निवासी 19 वर्षीय युवक की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लिए 25 लोगों के सैंपल
स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार लोगों के घरों तक जा रही हैं। यह टीमें लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके घरों में खड़े पानी की जांच कर रही हैं। लोगों के घरों में जाकर उनके गमलों, कूलर और फ्रीज की जांच की जा रही है। जहां-जहां डेंगू का लार्वा मिलता है, उसे नष्ट किया जा रहा है।