फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   21st animal census work is complete, population decreased by more than 10500 compared to last census

Jind News: 21वीं पशु गणना का काम हुआ पूरा, पिछली गणना की अपेक्षा 10500 से अधिक घटी संख्या

Thu, 27 Mar 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 27 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
21st animal census work is complete, population decreased by more than 10500 compared to last census
27जेएनडी05-घर-घर जाकर पशुगणना का काम करती हुए पशुपालन विभाग की टीम ·का फाइल फोटो । स्रोत विभाग
जींद। जिले में पिछले तीन माह से चल रही 21वीं पशु गणना काम का काम मार्च माह के अंत में पूरा हुआ। दिसंबर 2023 के दूसरे सप्ताह की शुरुआत में पशु गणना का काम शुरू हुआ था। पशु गणना के कार्य के लिए 90 पशुगणक और 21 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए थे। उन्होंने जिले के 294646 घरों में जाकर पशु गणना का काम किया। जबकि पिछली पशुगणना 2019 में हुई थी। उस दौरान पशुपालन विभाग की टीम ने जिलेभर में 253213 घरों में जाकर पशुओं की गिनती की थी। पिछली गणना के अनुसार जिलेभर में पशुओं की गिनती 545003 थी।
विज्ञापन

इस बार तीन महीने में जाकर जिलेभर के 300 से अधिक गांवों में पशुओं की गिनती पांच लाख 34 हजार 188 दर्ज की गई है। जबकि पिछली बार पांच लाख 45 हजार तीन गिनती रही थी। ऐसे में पिछली बार की अपेक्षा जिले में पशुओं की गिनती 10815 कम रही है। हालांकि इस बार की पशु गणना में बकरियां, घोड़े, ऊंट और पालतू कुत्ते की संख्या पिछली बार की अपेक्षा ज्यादा रही है, जबकि गोवंश, भैंस, घोड़े, खच्चर की संख्या कम रही है। इसके अलावा गधों की संख्या पहले की अपेक्षा बराबर है। उल्लेखनीय है कि पशुपालन विभाग की ओर से 21वें पशुधन गणना अभियान की शुरुआत पिछले साल दिसंबर माह से शुरू की गई थी। इस गणना में पशुधन की सभी प्रजातियों गाय, भैंस, भेड़, बकरी, सुअर, ऊंट, घोड़ा की गिनती भी शामिल है। यह पशुधन गणना पशुपालन से जुड़े नागरिकों के पास उपलब्ध डेयरी उपकरणों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाती है। हर पांच साल के अंतराल में पशुधन गणना का कार्य किया जाता है। पशुओं की दूध उत्पादकता को विकसित देशों के उन्नत पशुओं के स्तर तक ले जाने लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 21वीं पशुगणना का काम तीन महीने में पूरा हुआ है। पोल्ट्री पक्षियों की संख्या इस बार 7017882 है और पिछली बार पोल्ट्री पक्षियों की संख्या 5593554 थी।
विज्ञापन

बॉक्स
कैटेगरी-इस साल हुई पशु गणना-पिछली बार हुई पशु गणना
गोवंश-112544-114933
भैंस-374206-387635
भैड-23396-22239
बकरी-12899-10964
घोड़े-338-232
खच्चर-129-158
ऊंट-85-02
खरगोश-831-1008
कुत्ते-2572-1498
गधे-14-14
कुल-534188-545003
वर्जन
पशुपालन विभाग ने पशुओं की गणना का काम पूरा कर लिया है। इसके लिए 90 पशुधन गणनाकर्ता और 21 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए थे। जिन्होंने घर-घर जाकर विभिन्न पशुओं की जानकारी की है। पिछले साल दिसंबर माह में पशु गणना का काम शुरू हुआ था जो अब पूरा हो चुका है। पहले की अपेक्षा पशुओं की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--डॉ. रविंद्र हुड्डा, उपनिदेशक पशुपालन विभाग जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed