फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   एमबीए के विद्यार्थियों ने लगाया उतर पुस्तिका जांच में गडग़ड़ी का आरोप विवि में प्रदर्शन

एमबीए के विद्यार्थियों ने लगाया उतर पुस्तिका जांच में गडग़ड़ी का आरोप विवि में प्रदर्शन

Mon, 01 Apr 2019 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
एमबीए के विद्यार्थियों ने लगाया उतर पुस्तिका जांच में गडग़ड़ी का आरोप विवि में प्रदर्शन
उत्तर पुस्तिका जांच में गड़बड़ी का आरोप लगा एमबीए के छात्रों का प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में विवि प्रबंधन द्वारा गड़बड़ी करने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि जिस शिक्षक द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना था, उन्होंने यह काम खुद नहीं करके किसी विद्यार्थी को दे दिया। दो विद्यार्थी लव और अजय को फेल कर दिया गया। विद्यार्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए विवि प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए विश्वविद्यालय से बाहर के शिक्षकों की एक कमेटी बना दी है। साथ ही दोनों विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा से मूल्यांकन किया जाएगा।
सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे सभी विद्यार्थी संगठनों ने यह कहते हुए नारेबाजी शुरू कर दी कि विवि में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में गड़बड़ी हुई है। उनका कहना था कि दिसंबर में हुई एमबीए दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा के बाद जब फरवरी में परीक्षा परिणाम घोषित किया गया तो लव और अजय को महज 17-17 अंक दिए गए। इसके बाद दोनों विद्यार्थियों ने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं को निकलवाकर जांच करवाई तो उन्हें 70-70 अंक मिले। ऐसे में साफ है कि उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में गड़बड़ी हुई है। हालांकि विश्वविद्यालय प्रबंधन उत्तर पुस्तिकाओं की जांच से मना कर रहा है। बहराल विद्यार्थियों के प्रदर्शन के बाद विवि ने उत्तर पुस्तिकाओं को दोबारा जांच के लिए विवि से बाहर के एक शिक्षक से करवाने के लिए भेज दी है। वहीं शिक्षक द्वारा अपने विद्यार्थियों से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करवाने के मामले की जांच के लिए कमेटी का भी गठन किया है।
विज्ञापन

यह सही नहीं कि दोबारा मूल्यांकन करवाने पर 70 अंक मिले हैं। हां कॉपी मूल्यांकन के लिए भेजी गई है। शिक्षक को कहा गया है कि वह दो दिन में मूल्यांकन करके उत्तर पुस्तिका वापस दें। वहीं शिक्षक पर जिस प्रकार के आरोप लगाए गए हैं उसकी जांच भी एक कमेटी करेगी। विद्यार्थियों को पूरा न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर आरबी सोलंकी, कुलपति, सीआरएसयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed