फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सीआरएस आज करेंगे जींद-पानीपत रेलवे लाइन का निरीक्षण

सीआरएस आज करेंगे जींद-पानीपत रेलवे लाइन का निरीक्षण

Mon, 11 Mar 2019 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
सीआरएस आज करेंगे जींद-पानीपत रेलवे लाइन का निरीक्षण
सीआरएस आज करेंगे जींद-पानीपत रेलवे लाइन का निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जींद-पानीपत रेलवे लाइन पर विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद मंगलवार को सीआरएस शैलेश कुमार पाठक इलेक्ट्रिक इंजन में पानीपत से दोपहर दो बजे जींद पहुंचेंगे। वहीं फिर तीन बजे वापस जींद से पानीपत इलेक्ट्रिक इंजन में दौरा करेंगे। इस दौरान अगर कोई कमी नहीं पाई गई तो जल्द ही जींद-पानीपत रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ेगी। इससे इस रूट पर चलने वाले हजारों यात्रियों को फायदा होगा। इस प्रोजेक्ट पर रेलवे द्वारा 80 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है। इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने से यात्रियों की समय की बचत होगी और धुएं से भी राहत मिलेगी। जींद-पानीपत रूट पर आठ से दस हजार यात्री हर रोज सफर करते हैं। जींद से पानीपत के बीच अभी लगभग दो घंटे का समय लगता है। इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने के बाद इस रूट पर 30 से 40 मिनट की बचत होगी।
रेल मार्ग से जींद से पानीपत की दूरी 60 किलोमीटर है। विद्युतीकरण के लिए हर एक किलोमीटर पर 20 पोल लगाए गए हैं। इस प्रकार 60 किलोमीटर के सफर में लगभग 1200 पोल का इस्तेमाल तारे बिछाने के लिए किया गया है। जींद-पानीपत के बीच 14 स्टेशन आते हैं। जींद से चलकर रेल जींद सिटी, पांडू पिंडारा, सिवाहा, पिल्लूखेड़ा, बुढ़ाखेड़ा, सिल्लाखेड़ी, सफीदों, करसिंधु, नारा हाल्ट, मतलौैडा, आसन, खुरखाना व पानीपत तक पहुंचती है। जींद से पानीपत तक अब दो घंटे लगते हैं। विद्युतीकरण के बाद इस रूट पर 30 से 40 मिनट की बचत होगी। इससे हजारों यात्रियों को फायदा होगा।
विज्ञापन

जींद-पानीपत रूट पर चलती हैं छह ट्रेनें
जींद से पानीपत के लिए दिनभर में छह पैसेंजर ट्रेनें चलती हैं। इसके अलावा यहां से मालगाड़ी भी गुजरती रहती हैं। पहली ट्रेन सुबह चार बजकर 35 मिनट, दूसरी ट्रेन सुबह दस बजे व तीसरी ट्रेन शाम चार बजकर पांच मिनट पर चलती है। इसी प्रकार तीन ट्रेन पानीपत की ओर से जींद आती हैं। इसमें दिनभर में आठ से दस हजार यात्री सफर करते हैं। इसमें लगभग तीन हजार विद्यार्थी करसिंधु कॉलेज में पढ़ने के लिए जाते हैं। वहीं लगभग चार हजार लोग जींद-पानीपत रूट पर अपनी ड्यूटी के लिए अप-डाउन करते हैं। विद्युतीकरण के बाद इस रूट पर सफर करने वाले लगभग दस हजार यात्रियों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जींद-पानीपत रेललाइन पर विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है। सीआरएस शैलेश कुमार पाठक जांच के लिए मंगलवार को जींद पहुंचेंगे। जांच के दौरान सब कुछ ठीक पाया गया तो इसके बाद जींद-पानीपत के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन का संचालन शुरू होगा। इससे हजारों यात्रियों को फायदा होगा।
- प्रेम किशोर, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed