फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   हरियाणा पुलिस में नौकरी लगे 80 युवाओं को बने मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र

हरियाणा पुलिस में नौकरी लगे 80 युवाओं को बने मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र

Sun, 03 Mar 2019 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस में नौकरी लगे 80 युवाओं को बने मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र
हरियाणा पुलिस में 390 युवाओं का चयन, 80 के बने मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। दो दिन पहले आउट हुई हरियाणा पुलिस की लिस्ट में जींद जिले के लगभग 390 युवाओं का चयन हुआ है। इन युवाओं की शनिवार को नागरिक अस्पताल में मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट लेेने के लिए नागरिक अस्पताल में भीड़ लगी रही। एक दिन में 60 युवाओं के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र बनाए जाते हैं। इसके बावजूद नागरिक अस्पताल में शनिवार को 80 युवाओं के प्रमाण पत्र बनाए गए। रविवार और सोमवार को सरकारी अवकाश होने के बावजूद यह कार्य जारी रहेगा। सोमवार तक जिले के सभी युवाओं को प्रमाण-पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
जानकारी के लिए पहले क्लर्क व ग्रुप डी की भर्ती के लिए जींद में युवाओं की मेडिकल जांच हुई थी। नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण इन युवाओं को अग्रोहा रेफर किया जाता था। इस मुद्दे को काफी बार उठाया भी गया। तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया के प्रयास से एक-दो बार दूसरे जिलों से विशेषज्ञ चिकित्सक बुलाए भी गए, लेकिन वह एक या दो दिन ही अपनी सेवाएं दे पाए। इस कारण युवाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। अब नई सिविल सर्जन डॉ. शशि प्रभा ने पहले ही ऐलान किया था कि मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने में कोई परेशानी नहीं आएगी। दूसरे जिलों से विशेषज्ञ चिकित्सकों को बुलाया जाएगा। उन्होंने यह भी निर्देश जारी किए थे कि छुट्टी वाले दिन भी सर्टिफिकेट बनाए जाएंगे। शनिवार को झज्जर से सर्जन तथा कुरुक्षेत्र के ईएनटी विशेषज्ञ पहुंचे। हड्डी रोग विशेषज्ञ नागरिक अस्पताल में ही उपलब्ध हैं, जबकि नरवाना से नेत्र विशेषज्ञ को बुलाया गया है। इसी प्रकार युवाओं को सभी विशेषज्ञ चिकित्सक नागरिक अस्पताल में ही मिलने के कारण उन्हें अग्रोहा के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। शनिवार को 80 युवाओं के मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किए गए।
विज्ञापन

झज्जर और कुरुक्षेत्र से विशेषज्ञ चिकित्सकों को बुलाया गया है। शनिवार और रविवार को भी मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट बनाए जाएंगे। युवाओं को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उनका मकसद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ सभी सुविधाएं जींद में उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--डॉ. शशि प्रभा, सिविल सर्जन, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed