{"_id":"5c5c77e1bdec224d9d1958b8","slug":"21549563873-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचाफा में बिजली बिल डिफाल्टरों के मीटर उखाडने का चला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उचाफा में बिजली बिल डिफाल्टरों के मीटर उखाडने का चला अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बिल जमा नहीं करने वाले 134 लोगों के उखाड़े बिजली मीटर
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। बिजली निगम उचाना द्वारा बिजली बिल बकाया उपभोक्ताओं के घरों से मीटर उखाड़ने का अभियान वीरवार को चलाया गया। इस दौरान बिजली निगम ने कई टीमों का गठन कर उचाना खंड से लगभग 134 घरों से बिजली के मीटर उखाड़े। इनकी तरफ निगम का 2.80 करोड़ रुपये बकाया था। बकाया बिजली बिल टीम प्रमुख एसडीओ बीएस देशवाल की अगुवाई में टीम ने उचाना खुर्द, दरोली खेड़ा व भगवानपुरा गांव में डिफाल्टरों के घरों से मीटरों को उखाड़ा। एसडीओ ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बकाया बिजली के बिलों को भरने के लिए 31 दिसंबर तक जो योजना थी उसकी तारीख 15 फरवरी तक बढ़ा दी है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक किलोवाट पर 112 रुपये, दो किलोवाट पर 278 रुपये व तीन किलोवाट पर 552 रुपये प्रति महीने के हिसाब से बिल जमा करवाया जा रहा है। वही शहरी क्षेत्रों में एक किलोवाट पर 142 रुपये 50 पैसे, दो किलोवाट पर 375 रुपये, तीन किलोवाट पर 697 रुपये 50 पैसे प्रति महीने के हिसाब से बिल भरवाया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा यह अच्छी योजना है। लोगों को बिल भर कर इस योजना का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने बिजली बिल निपटान योजना के तहत 15 फरवरी तक अपने बकाया बिल जमा नहीं करवाए तो उन सभी के मीटर उखाड़े जाएंगे। इसके बावजूद कुंडी लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। जिन घरों में बिजली की चोरी मिली तो उन पर जुर्माना लगाकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।