फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मांगों को लेकर मिड-डे मिल वर्कर ने प्रदर्शन कर सीटीएम को सौंपा ज्ञापन

मांगों को लेकर मिड-डे मिल वर्कर ने प्रदर्शन कर सीटीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 21 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर मिड-डे मिल वर्कर ने प्रदर्शन कर सीटीएम को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जीद। मिड-डे मील वर्कर ने वीरवार को नेहरू पार्क से चलकर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के आवास तक प्रदर्शन करते हुए मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री के नाम से सीटीएम को ज्ञापन सौंपा। धरने की अध्यक्षता मिड-डे मील वर्कर यूनियन की जिला प्रधान संतोष घसो ने की। यूनियन राज्य कमेटी के सदस्य संदीप जाजवान ने संबोधित करते हुए कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से मिड-डे मील वर्कर का शोषण हो रहा है। एक तरफ तो प्रदेश सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देने का दिखावा करती है, दूसरी तरफ मिड-डे मील की परियोजना को पंचायतों व नगर परिषदों के हवाले कर उनका शोषण कर रही है। मार्च में सरकार और मिड-डे मील वर्कर के बीच मांगों को लेकर सहमति बनी थी। सरकार ने वर्कर के मानदेय में 1000 रुपये की बढ़ोतरी व साल में दो वर्दी देने पर सहमति जताई थी। सरकार ने उनकी मूलभूत मांगों को अब तक पूरा नहीं किया। सुरेश करसोला ने कहा कि अगर समय रहते प्रदेश सरकार ने मिड-डे मील वर्कर की मांगों को पूरा नहीं किया तो वह बड़ा आंदोलन करेंगी। इस अवसर पर प्रेमो, सुनीता, रसना, गीता व शकुंतला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed