फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अनुदान मिलता है। : डीसी

अनुदान मिलता है। : डीसी

Fri, 24 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
अनुदान मिलता है। : डीसी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नरवाना। डीसी अमित खत्री ने वीरवार को गांव अमरगढ़ में झींगा पालन फार्म का दौरा किया। उन्होंने कहा कि झींगा पालन खेती के साथ साथ किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। किसानों व आर्थिक रूप से कमजोर बेरोजगार युवाओं को यह व्यवसाय अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि झींगा पालन ऐसा व्यवसाय है, जिसको अपनाने पर आम आदमी अच्छी आय अर्जित कर सकता है। बशर्ते इस धंधे को निष्ठा और मेहनत के साथ किया जाए। विभाग ढाई एकड़ लवणीय भूमि स्कीम के तहत 25 लाख रुपये खर्च करने पर 50 प्रतिशत अनुदान देता है। इस कार्य में किसान पांच से छह महीने में करीब आठ से 10 लाख रुपये की आमदनी कर सकता है। उन्होंने अमरगढ़ के झींगा पालक किसान रामनिवास के कार्य की सराहना की। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी नागरिक डॉ. किरण सिंह, जिला मत्स्य अधिकारी युद्धवीर सांगवान, मत्स्य अधिकारी राजेश वर्मा, जिला पार्षद दिनेश डाहोला, सरपंच रामफल व कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed