फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   दिए जाएंगे सीयूजी मोबाइल सिम

दिए जाएंगे सीयूजी मोबाइल सिम

Tue, 17 Oct 2017 10:55 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
दिए जाएंगे सीयूजी मोबाइल सिम
461 महिला स्वास्थ्य सुपरवाइजरों को दिए जाएंगे सीयूजी मोबाइल सिम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 461 महिला स्वास्थ्य सुपरवाइजर को सीयूजी मोबाइल सिम उपलब्ध करवाई जाएगी। यह निर्णय राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक अमनीत पी कुमार की अध्यक्षता मे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ के बीच कर्मचारियों की मांगों को लेकर हुई बैठक में लिया गया। बैठक के बाद इस आशय के पत्र क्रमांक एनएचएम/डीएफ.ए/2017-18/2777 जारी करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक अमनपीत पी कुमार ने महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाओं हरियाणा को उक्त 461 मोबाइल सिम संबंधित कर्मचारियों को वितरित करने के आदेश भी जारी कर दिए। स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ के प्रदेशाध्यक्ष राममेहर वर्मा, महासचिव रोहतास ज्याणी, उपप्रधान संतोष ने बताया कि बैठक मे मिशन निदेशक ने पुरूष स्वास्थ्य सुपरवाइजर की रिलायंस मोबाइल सिम को भी एक माह के अंदर सीयूजी में बदलने के लिए अधिकारियों को आदेश दिए है। उन्होंने बताया कि बैठक मे मिशन निदेशक ने बताया कि एनएचएम के तहत कार्यरत कर्मचारियों को पांच प्रतिशत की वार्षिक वेतन वृद्धि लगाने के आदेश जारी कर दिए है और तीन प्रतिशत की अतिरिक्त वेतन वृद्धि भी शीघ्र जारी की जाएगी। इसी प्रकार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का समय बदलने, अर्बन पीएचसी में स्वास्थ्य सुपरवाईजर पुरुष व महिला के पद स्वीकृत करने, महिला स्वास्थ्य सुपरवाईजर को दिए गए वैक्सीन के चार्ज पर पुन विचार करने, आरसीएच स्कीम मे कार्यरत महिला एमपीएचडब्लू को वर्दी भता व एमसीएच भत्ता देने का भी भरोसा दिया। इसी प्रकार स्वास्थ्य सुपरवाइजर की मांग पर मिशन निदेशक ने आश्वासन दिया कि एनएचएम के तहत कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने व कर्मचारियों की सेवानियमावली दिसंबर 2017 तक प्रारुप को सार्वजनिक करके पहले कर्मचारी संगठनों से सुझाव लिए जाएगे और उसके बाद सरकार को स्वीकृति भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed