{"_id":"59d6756a4f1c1b9e538b5e8a","slug":"21507226986-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़ती पहुंचे हैफेड कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़ती पहुंचे हैफेड कार्यालय
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीआर धान की खरीद को लेकर आढ़ती पहुंचे हैफेड कार्यालय
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। पीआर धान की खरीद होने का इंतजार कर रहे किसानों का इंतजार वीरवार को खत्म हुआ। हैफेड का पीआर धान की खरीद का दिन था। दोपहर बाद विस्तार मंडी से खरीद शुरू की गई। दोपहर को आढ़ती, किसान हैफेड कार्यालय, मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे। मार्केट कमेटी सचिव जोगेंद्र, हैफेड के सेल्समैन सतीश की उपस्थिति में पौने चार बजे खरीद शुरू की गई। आढ़तियों, किसानों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वीरवार को खरीद शुरू नहीं होगी तो वो अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर देंगे। शाम को खरीद शुरू होने से किसानों, आढ़तियों ने राहत की सांस ली। किसानों ने मांग की कि अब जो दिन जिस कंपनी का है वो उस दिन पीआर धान की खरीद करें। बीते सीजन में किसानों को पीआर धान को बेचने के लिए समस्या हुई थी। दी फूड ग्रेन डीलर एसोसिएशन के प्रधान बलराज श्योकंद ने कहा कि पीआर धान की खरीद बीते सीजन में किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी थी। अब पीआर धान मंडी आनी शुरू हो गई है। ऐसे में साथ-साथ खरीद हो तो अधिक फसल मंडी में नहीं होगी। बीते सीजन में कई-कई दिन खरीद न होने से अधिक मात्रा में पीआर मंडी में थी। जिस दिन जिस एजेंसी का दिन हो वो खरीद करें। खरीद को लेकर ढुलमूल रवैया किसी सूरत में सहन नहीं होगा। किसान जगबीर, राजा, शीशपाल ने कहा कि जिस एजेंसी का दिन हो वो उस दिन खरीद के लिए मंडी आए। जो भी सरकारी मापदंड है उसके अनुसार खरीद करें। कई-कई दिनों से मंडी में वो फसल को लेकर आए हुए है। वीरवार को शाम को खरीद होने पर किसानों को राहत मिली है। हर रोज पीआर धान की खरीद होना चाहिए ताकि किसानों की फसल मंडी में आते ही बिके।