फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   उप प्रधान की नेमप्लेट गायब

उप प्रधान की नेमप्लेट गायब

Wed, 06 Sep 2017 12:39 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
उप प्रधान की नेमप्लेट गायब
-उप प्रधान ने चेयरमैन पर औच्छी राजनीति करने के लगाए आरोप, चेयरमैन बोलीं, पुलिस को देंगे शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
कई दिन नगरपरिषद की राजनीति में चल रही उठापठक के बीच मंगलवार को एक और नया मामला सामने आ गया है। यहां चेयरमैन के ऑफिस के बाहर लगी उप प्रधान विनोद आशरी की नेम प्लेटी ही गायब हो गई। अब चेयरमैन और उप प्रधान एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। दोनो ही नेता इस मामले में प्रशासन को शिकायत की बात कह रहे हैं।
दरअसल पिछले कुछ दिनों से नगर परिषद में जबरदस्त राजनीति चल रही है। विपक्षी पार्षद जहां चेयरमैन और उनके नजदीकियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं तो चेयरमैन खुद को साफ बता रही हैं। इसी बीच मंगलवार सुबह जल लोग नगर परिषद पहुंचे तो यहां कार्यालय के बाहर से उप प्रधान विनोद आशरी की नेम-प्लेट गायब मिली। इसी पर राजनीति शुरू हो गई। विनोद आशरी कांग्रेस समर्थक हैं और चेयरमैन पूनम सैनी भाजपा समर्थक हैं। पूनम सैनी के पति जवाहर सैनी भाजपा के प्रदेश सचिव हैं। विनोद आशरी का आरोप है कि चेयरमैन ऐसा कर औच्छी राजनीति कर रहे हैं। वहीं पूनम सैनी के अनुसार स्वयं विनोद आशरी ने ही हल्की लोकप्रियता पाने के लिए ऐसा किया होगा। बहरहाल एक बार फिर पक्ष और विपक्ष इस मुद्दे पर आमने-सामने आ गया है।
विज्ञापन

बॉक्स
दोनों करेंगे शिकायत
इस मामले में दोनों ही पक्ष अब प्रशासन को शिकायत करने की बात कह रहे हैं। यदि इस मामले की जांच होती है तो खुद ही सच्चाई सामने आ सकती है। अब बुधवार को दोनों पक्ष मामले में शिकायत की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
दो बार चेयरमैन रह चुके हैं विनोद आशरी
विनोद आशरी जींद नगर परिषद के पुराने योद्धा हैं। वे दो बार जींद नगरपरिषद के प्रधान रह चुके हैं। इस बार भी प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित होने के कारण उन्होंने अपनी ताकत दिखाते हुए उप प्रधान पद पर कब्जा किया। अब नगर परिषद की राजनीति इस प्रकरण से क्या करवट लेती है, यह समय ही बताएगा।
बॉक्स
पुलिस को देंगे शिकायत
हमें नेम-प्लेट गायब होने की जानकारी नहीं है। हम ऐसी राजनीति नहीं करते। हो सकता है उप प्रधान ने खुद ही अपने लोगों से नेम-प्लेट हटवाकर लोकप्रियता पाने का तरीका निकाला हो। इसके लिए पुलिस को शिकायत दी जाएगी।

पूनम सैनी, चेयरमैन, जींद नगरपरिषद।
बॉक्स
डीसी से करेंगे मुलाकता
मुझे दोपहर में किसी ने इसकी जानकारी दी है। नेमप्लेट हटाना गलत है। यह औच्छी राजनीति है। इसके लिए डीसी से मिलकर शिकायत दी जाएगी। मामले की जांच होनी चाहिए।
विनोद आशरी, उप प्रधान, जींद नगरपरिषद।
फोटो नंबर
05जेएनडी27: ऑफिस के बाहर से हटाई गई उप प्रधान विनोद आशरी की नेमप्लेट।
05जेएनडी29: विनोद आशरी।
05जेएनडी31: पूनम सैनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed