फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   झज्झर रैली को लेकर दर्जनों गांवों का किया दौरा

झज्झर रैली को लेकर दर्जनों गांवों का किया दौरा

Fri, 01 Sep 2017 12:52 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
झज्झर रैली को लेकर दर्जनों गांवों का किया दौरा
जुलाना। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महासचिव अशोक बलहारा ने कहा कि जाट आरक्षण जाट समुदाय का संवैधानिक हक है, जो कि उन्हें मिलना चाहिए। अगर कोर्ट जाट समुदाय के खिलाफ फैसला देता है तो तीन सितंबर को झज्झर में होने वाली रैली से ही आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। वीरवार को जाट आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्यों ने जुलाना के पौली, किलाजफरगढ़, हथवाला, बुढ़ा खेड़ा, करसोला, मालवी, देवरड़ आदि दर्जनों गांव का दौरा कर लोगों को जाट आरक्षण संघर्ष समिति की झज्झर में होने वाली रैली के लिए निमंत्रण दिया। बलहारा ने कहा कि आरक्षण जाट समुदाय का हक है और सरकार को भी आरक्षण देने में आगे आना चाहिए। अगर कोर्ट ने जाट समुदाय के खिलाफ फैसला सुनाया तो रैली स्थल से ही आंदोलन की शुरूआत की जाएगी। बलहारा ने कहा कि रैली को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। अनुमान लगाया जा रहा है कि रैली में जाट समुदाय के लोग लगभग पांच लाख की गिनती में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। इस अवसर पर उनके साथ वेदप्रकाश, रामकरण,रामकुमार, सतबीर, धर्मवीर, समुंद्र, योगेश, कुलदीप, महेंद्र सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed