{"_id":"5987621c4f1c1b8d448b48b5","slug":"21502044700-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माय सिटी प्रथम पेज की प्रस्तावित एंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माय सिटी प्रथम पेज की प्रस्तावित एंकर
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजाना कलां/जींद। पिछले कुछ दिन से महिलाओं के बाल कटने की घटनाओं का सिलसिला जारी है। हालांकि दो दिन तक जींद में इस प्रकार की अफवाह आने के बाद रविवार को माहौल शांत रहा। वहीं इन सभी घटनाओं को अंधविश्वास का दावा करने वाली तर्कशील सोसायटी के लोग रविवार को रजाना कलां गांव में पहुंचे, जहां एक महिला की चोटी कटने की घटना हुई है।
तर्कशील सोसायटी के प्रदेश प्रवक्ता सुभाष तितरम और जिला सचिव राजेश पेगा ने रजाना कलां गांव में पहुंचकर परिवार से बातचीत की। इस दौरान कई नए तथ्य निकलकर सामने आए हैं। अब तर्कशील सोसायटी के सदस्य घटना की तह तक जाने के लिए दोबारा परिवार के सदस्यों से बातचीत करेंगे। पीड़ित महिला सूरजमुखी ने बताया कि उसकी चोटी दो बार में कटी है। पहली घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हुई, जब वह सब्जी बनाने के लिए रसोई में घुसी तभी उसको जोरदार झटका लगा। जैसे ही सूरजमुखी ने खुद का संभाला, सिर के बाल हाथ में आ गए। सूरजमुखी के अनुसार दोबारा शनिवार को ही शाम करीब साढ़े आठ बजे उसके बाल कट गए। यह बाल भी गायब मिले। इस समय परिवार के सभी लोग यहां मौजूद थे।
पूरी तरह स्वस्थ है सूरजमुखी
अफवाहों में बताया जा रहा है कि जिस भी व्यक्ति के बाल कटते हैं, वह बीमार पड़ जाता है, लेकिन सूरजमुखी पूरी तरह स्वस्थ है। वह सामान्य दिनों की तरह ही बिना किसी डर भय के अपना काम कर रही है।
विज्ञापन
शरीर पर पड़े हैं बाल
तर्कशील सोसायटी के लोगों ने जांच में पाया कि सूरजमुखी के सिर से कटे हुए कुछ बार रविवार सुबह तक उसकी पीठ पड़े थे। इससे बाल कैंची जैसे किसी औजार काटने का आभास हो रहा है।
जांच की जा रही है
महिला के बाल कटे हुए मिले हैं, लेकिन यहां कई चीजें असामान्य मिली हैं। इनकी जांच की जाएगी। इसके बाद ही पूरे मामले से पर्दा हटेगा। इसके लिए दोबार टीम पीड़ित महिला के घर का दौरा करेगी।
सुभाष तितरम, प्रदेश प्रवक्ता तर्कशील सोसायटी।