फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   2.14 crore rupees will be spent on plantation and maintenance of trees in Jind, Narwana and Safidon ranges.

Jind News: जींद, नरवाना और सफीदों रेंज में पौधरोपण व रखरखाव पर खर्च होंगे 2.14 करोड़ रुपये

Fri, 19 Jun 2026 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
2.14 crore rupees will be spent on plantation and maintenance of trees in Jind, Narwana and Safidon ranges.
18जेएनडी11: जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए नर्सरी में तैयार की जा रही पौध। फाइल फोटो
जींद। जिले में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती देने की दिशा में वन विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है। जींद वन विभाग के तहत जींद, नरवाना और सफीदों रेंज में राज्य योजना के तहत पौधारोपण और उनके रखरखाव के लिए करीब 2.14 करोड़ रुपये की लागत से कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए तीनों रेंज में अलग-अलग टेंडर जारी किए गए हैं। इन कार्यों के पूरा होने से जिले में हरित क्षेत्र बढ़ने के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन को भी मजबूती मिलेगी। वन विभाग की योजना के अनुसार सफीदों रेंज में राज्य योजना के तहत वृक्षारोपण कार्यों के रखरखाव के लिए 57.47 लाख रुपये की अनुमानित लागत का टेंडर जारी किया गया है।
विज्ञापन

नरवाना रेंज में पौधरोपण और रखरखाव कार्यों के लिए 73.72 लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है। वहीं जींद रेंज में राज्य योजना के अंतर्गत एग्रो-फॉरेस्ट्री (कृषि-वानिकी) विकास और वृक्षारोपण कार्यों के रखरखाव के लिए 83.14 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों रेंजों में प्रस्तावित कार्यों पर कुल दो करोड़ 14 लाख 35 हजार 55 रुपये खर्च किए जाएंगे। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पौधारोपण के साथ लगाए जाने वाले पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पौधे विकसित होकर वृक्ष बन सकें। इसके लिए सिंचाई, सुरक्षा, गुड़ाई और अन्य आवश्यक प्रबंधन कार्य भी किए जाएंगे।
लोगों को मिलेगा स्वच्छ वातावरण
तेजी से बढ़ते प्रदूषण, घटते भूजल स्तर और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के बीच बड़े स्तर पर वृक्षारोपण समय की आवश्यकता बन गया है। जिले में हरित क्षेत्र बढ़ने से तापमान नियंत्रण, भूजल संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा मिलने के साथ लोगों को स्वच्छ वातावरण भी उपलब्ध होगा।
जिले की तीनों रेंजों में बढ़ेगा हरियाली का दायरा
वन विभाग की यह पहल केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण तैयार करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। यदि पौधरोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित होती है तो आने वाले वर्षों में जिले की तीनों रेंजों में हरियाली का दायरा बढ़ेगा और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को नई मजबूती मिलेगी।

बाक्स
जिले में बरसात के समय में पौधरोपण के लिए तीन जोन के लिए अलग अलग टेंडर लगाए हैं। इससे न केवल जिले के वन क्षेत्र का विस्तार होगा बल्कि जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में भी सहायता मिलेगी। हरियाली बढ़ाने की दिशा में इस प्रकार के प्रयास जिले के लिए दीर्घकालीन लाभकारी साबित होंगे। -पवन ग्रोवर, डीएफओ जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article