{"_id":"6849e194740ab89fa80e1ea3","slug":"210-lakh-withdrawn-from-bank-by-stealing-cheque-from-office-jind-news-c-199-1-sroh1006-136161-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कार्यालय से चेक चुराकर बैंक से निकाले 2.10 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कार्यालय से चेक चुराकर बैंक से निकाले 2.10 लाख
Thu, 12 Jun 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
जींद। स्कीम नंबर एक निजी फर्म के कार्यालय से एक व्यक्ति ने चेक चुराकर बैंक से 2 लाख 10 हजार रुपये चुरा लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
उचाना निवासी आशीष कुमार ने बताया कि उसका शहर के गांधीनगर में कार्यालय है। उसका खाता पीएनबी में है। उसने पिछले दिनों अपने कार्यालय में एक चेक हस्ताक्षर करके रखा था। अमरहेड़ी रोड निवासी निखिल ने उसे चेक चुरा लिया और उसे भरकर बैंक से 2 लाख 10 हजार रुपये निकाल लिए। उसने जब बैंक से इस बारे में पता किया तो बैंक ने बताया कि निखिल नामक युवक यह राशि ले गया है। पुलिस ने इस मामले में निखिल के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।