फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   21 students selected in the employment fair at Government ITI

Jind News: राजकीय आईटीआई में रोजगार मेले में 21 विद्यार्थियों का चयन

Thu, 26 Feb 2026 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
21 students selected in the employment fair at Government ITI
25जेएनडी11: राजकीय आईटीआई में साक्षात्कार के दौरान प्रक्रिया पूरी करते छात्र। संवाद
जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को रोजगार मेले की अध्यक्षता प्राचार्य नरेश कुमार ने की। इसमें कंपनी वीवीडीएन प्रौद्योगिकियों आईएमटी मानेसर ने भाग लेकर विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर दिए।
विज्ञापन

कैंपस प्लेसमेंट में विभिन्न ट्रेडों के कुल 28 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। कंपनी की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित किए गए। चयन प्रक्रिया पारदर्शी और योग्यता आधारित रही। इंटरव्यू के बाद 21 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

चयनित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर वेतन वृद्धि का अवसर भी मिलेगा जिससे छात्रों में उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ रोजगार उपलब्ध कराना है। ऐसे कैंपस प्लेसमेंट विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कंपनी प्रतिनिधियों ने छात्रों के तकनीकी ज्ञान, अनुशासन और व्यवहार कौशल की सराहना की। इस दौरान प्लेसमेंट शाखा सोनू राम, ललित खटकड़, मनदीप राज और स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed