फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   21 kg modak was offered and Ganesh festival was celebrated by cutting a cake

Jind News: 21 किलो का मोदक का लगाया भोग, केक काटकर मनाया गणेश महोत्सव

Fri, 29 Aug 2025 02:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
21 kg modak was offered and Ganesh festival was celebrated by cutting a cake
-फोटो 53 : गणपति धाम में गणेश जी की पूजा अर्चना कर लौटते श्रद्धालु। संंवाद
बहादुरगढ़। गणपति महोत्सव शुरू होने के साथ ही चारों ओर गजानन ही गजानन छाए हुए हैं। शहर की गलियों से लेकर घरों तक गणेश महोत्सव की धूम मची है। घर हो या पूजा पंडाल हर जगह गणपति बप्पा मोरया का जयघोष गूंज रहा है। बड़े बुजुर्ग लंबोदर को खुश करने के लिए मोदक से लेकर काजू कतली और मोतीचूर के लड्डू का भोग लगा रहे हैं। शहर में अलग-अलग स्थानों पर गणपति के पंडाल सजे हुए हैं। सुबह और शाम के समय आरती होती है और प्रसाद वितरित किया जाता है। सुभाष चौक पर बालक हितैषी सेवा समिति के दूसरे दिन गणेश जी को 21 किलो मोदक का भोग और 11 किलो का केक काटा गया।
विज्ञापन


कई दिनों से मंदिरों, कॉलोनियों और घरों में विघ्नहर्ता विराजमान हैं। भगवान गणेश को मोदक और अन्य व्यंजनों का भोग लगाकर विधि विधान से पूजा-अर्चना हो रही है। दिल्ली-रोहतक रोड पर स्थित गणपति धाम में प्रतिदिन गणपति की पूजा होती है।
विज्ञापन

गणपति का वस्त्र शृंगार, गणपति चरण पूजन, हवन पूजन हो रहा है। वहीं बालक हितैषी सेवा समिति के प्रचार सचिव रविकांत भोसले ने बताया कि प्रतिदिन पंडाल में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। गणेश महोत्सव के दौरान दूसरे दिन हवन किया गया। इसके बाद 21 किलो का मोदक का भोग लगाया और 11 किलो केक काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान अंकित शर्मा और सचिन सैनी ने की। मुख्य रूप से संजू वर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा लाइनपार क्षेत्र, छोटूराम नगर में भी गणपति उत्सव कार्यक्रम चल रहे हैं। छोटूराम नगर में फाइबर की प्रतिमा स्थापित है और हर साल इसी प्रतिमा की स्थापना होती है।

विसर्जन के लिए मिट्टी की दो से ढाई फुट ऊंची प्रतिमा हर साल बनवाई जाती है और उसका विसर्जन दिल्ली में नदी में किया जाता है। गणपति उत्सव के दौरान शहर का वातावरण बदला हुआ है। पूरा माहौल भक्तिमय रहता है। ओमेक्स सिटी में भी गणपति उत्सव मनाया जा रहा है। वहीं गणेश सेवा समिति की ओर से 19वां गणेश महोत्सव बड़ी धूमधाम से सुभाष चौक, मेन बाजार में मनाया जा रहा है।

-फोटो 53 : गणपति धाम में गणेश जी की पूजा अर्चना कर लौटते श्रद्धालु। संंवाद

-फोटो 53 : गणपति धाम में गणेश जी की पूजा अर्चना कर लौटते श्रद्धालु। संंवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed