फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नरवाना के पटेल नगर के लोगों ने मतदान का किया बहिष्कार

नरवाना के पटेल नगर के लोगों ने मतदान का किया बहिष्कार

Sun, 14 Apr 2019 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
नरवाना के पटेल नगर के लोगों ने मतदान का किया बहिष्कार
नरवाना। स्थानीय पटेल नगर में गली का निर्माण नहीं होने के कारण निर्णय लिया है कि लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान में भाग नहीं लेंगे। गली दो वर्ष से उखाड़कर छोड़ दी गई है। गली के लोग मुख्यमंत्री और समाज कल्याण मंत्री कृष्ण बेदी से मिल चुके हैं। आश्वासन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसको लेकर रविवार को गली के लोगों ने नप प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और चुनाव में मतदान नहीं करने का फैसला लिया। शुरू में गली के लेबल को लेकर मामला कोर्ट में चला गया था, लेकिन अब लंबे समय से कोई विवाद नहीं है। इसके बावजूद गली का निर्माण नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

नप प्रशासन ने डीसी को पत्र लिखकर गली निर्माण के समय पुलिस बल की तैनाती की मांग की थी, लेकिन मामला बीच में अटक गया। सुभाष सिंगला ने बताया कि इस गली के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री के कोटे से ग्रांट आई है। इसके बावजूद यहां के नागरिक नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। बच्चों को स्कूल में आने-जाने में काफी दिक्कत है। बारिश में गली में चलना दूभर हो जाता है, जबकि इस गली से पतराम नगर के लोग बाबा गैबी मंदिर जाने के लिए गुजरते हैं। यहां आसपास चार स्कूल हैं, जिनमें पढ़ने जाने के लिए बच्चों को मुसीबतों से दो चार होना पड़ता है। महिला कृष्णा ने बताया कि गली के अधूरे होने से उन्हें काफी दिक्कतें हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों एक महिला की गिरने से टांग टूट गई थी जिसकी बाद में मौत हो गई। इस गली में कोई सफाई कर्मी नहीं आता, जिससे गंदगी फैली हुई है। बीमारियां फैलने का डर है। उन्होंने कहा कि अब वह सब मतदान नहीं करेंगी।
विज्ञापन

कोर्ट में जाने से अटका गली का निर्माण
लेबल को लेकर गली के लोगों में मतभेद था, जिसको लेकर मामला कोर्ट में चला गया था। वह मामला निपटने के बाद नप ने अन्य किसी विवाद से बचने के लिए उपायुक्त को पुलिस बल देने के लिए लिखा था। जल्द की निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छवि बंसल, चेयरपर्सन नगर परिषद नरवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed